spot_img

आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान

spot_img
- Advertisement -

आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान  आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कभी आसमानी आफत तो कभी नेपाल से निकलने वाली पानी रुपी आफत को झेलकर किसान जहां फसल के उत्पादन की तमन्ना करते है। वहीं नीलगाय उस फसल को भी बर्बाद करने में जुट जाते हैं। इन दिनों प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में नीलगाय के उत्पात से किसानों पर आफत टूट रही है। नीलगाय एक साथ दर्जनों की संख्या में झूंड बनाकर खेत में लगे फसल पर टूट जाते हैं। अधिसंख्य होने के कारण जब तक किसान हाथ में लाठी लेकर खेत पर पहुंच पाते हैं, तब तक काफी मात्रा में फसल बर्बाद हो चुकी होती है। दरअसल, बेनीपट्टी के पाली, दामोदरपुर, गंगूली, सरिसब, लदौत, नवकरही, करही, नगवास सहित कई अन्य गांवों के बघार में भारी मात्रा में नीलगाय हो गए हैं,। जो रहस्मयी तरीके से किसान के खेत में आकर फसल चट कर जाते हैं।

- Advertisement -

आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान

- Advertisement -

पूर्व में जहां फसल उत्पादन में आ रहे व्यवधान को देखते हुए सरकार ने नीलगाय को मारने की आजादी दी तो कुछ हद तक नीलगाय पर लगाम लगाया जा सका, परंतु पुनः नीलगाय के मारने पर पाबंदी के बाद नीलगाय की संख्या में काफी वृद्धि हो गयी है। एक अनुमान के मुताबिक अकेले नवकरही के बघार में करीब पचास से अधिक की संख्या में नीलगाय है। पूर्व मुखिया राम संजीवन यादव, रामप्रसाद, ओमप्रकाश चौधरी, नबोनाथ झा समेत कई किसानों ने बताया कि नीलगाय पर लगाम लगाना बहुत ही आवश्यक है। किसानों को भारी क्षति हो रही है। ऐसी ही स्थिति रही तो किसान खेती से विमुख हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, नीलगाय किसानों के खेत में लगे सभी प्रकार के फसल को जड़ समेत चट कर जाता है। खास तौर पर दलहन, रबी, आलू व आम के पत्ता को अधिक पसंद करता है। झूंड में आकर एक साथ फसल को खाकर जंगल की ओर सरपट दौड़ जाता है। इस दौरान एक भी व्यक्ति के आहट होने पर भी नीलगाय जंगल में जाकर छूप जाता है।आफत के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर खेत जा रहे किसान

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...