back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

आशा उतरीं लालपुर चौक पर कहा, नीतीश कुमार खोलो कान, नहीं तो होगा चक्का जाम

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आशा ने बारह सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को अतरबेल जाले पथ  को लालपुर चौक के निकट घंटों जाम किया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। सीओ प्रवीण कुमार पांडेय व थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने आंदोलनकारियों से से वार्ता कर यातायात  चालू कराया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर संघ के जिला संरक्षक उमेश साह व माले नेता सुरेंद्र पासवान ने सरकार व विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का आह्वान किया। आक्रोशित आशा नीतीश कुमार खोलो कान, नहीं तो होगा चक्का जाम। छह सौ में दम नहीं,अठारह हजार से कम नहीं की मांग को लेकर नारेबाजी की।  आशा संघ की महासचिव चमन आरा ने कहा कि न्यूनतम मानदेय अठारह हजार रुपए करने, सरकारी सेवक घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सभी एकजुट हैं। मौके पर वीणा देवी, उषा झा, रंजीता देवी,रूना देवी, पिंकी देवी, सीमा देवी, संतोषी पांडेय, पुतुल देवी, रेखा देवी, मालती देवी, मीरा देवी, इंदु देवी, सुनीता कुमारी, कल्याणी देवी, रीता देवी, आशा देवी,अनिता देवी समेत कई आशा मौजूद रहीं।आशा उतरीं लालपुर चौक पर कहा, नीतीश कुमार खोलो कान, नहीं तो होगा चक्का जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

POCO X8 Pro सीरीज: भारत में लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कीमत!

POCO X8 Pro: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही नए और दमदार विकल्पों...

MS Dhoni का बड़ा फैसला: क्या नंबर 7 को छोड़ देंगे ‘थाला’?

MS Dhoni: क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी खिलाड़ी के नाम से जुड़ी हर...

शाहरुख खान फिर बनेंगे ‘रोमांस के बादशाह’, जानिए कब आएगी नई Romantic Film

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर फैंस...

Chaitra Navratri 2026: राशि अनुसार इन चमत्कारी उपायों से चमकेगा भाग्य, बनेंगे हर बिगड़े काम!

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आध्यात्मिक उत्थान और जीवन में सकारात्मक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें