spot_img

आस्था की डुबकी से दंपतियों ने मांगी कोख भरने की मन्नत

spot_img
- Advertisement -

आस्था की डुबकी से दंपतियों ने मांगी कोख भरने की मन्नत

- Advertisement -

चंदन पांडेय, देशज टाइम्स दरभंगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने नदी-घाटों में आस्था की डुबकी लगाई। घाट का विधिवत पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा कर दर्शन किया। इससे पूर्व अहले सुबह से घाटों पर स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ने लगी थी। वहीं, छठ के पारण से शुरू सामा-चकेवा का समापन कार्तिक पूर्णिमा के साथ हो गया। इधर, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गौसाघाट में कमला नदी तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कमला स्नान के साथ पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु जुटे थे। सभी ने कमला नदी में पवित्र स्नान किया। इस दौरान भगतई भी होती रही। बुरी साया से निजात के लिए लोग

- Advertisement -

आस्था की डुबकी से दंपतियों ने मांगी कोख भरने की मन्नत

- Advertisement -

भगत की शरण में जुटे नजर आए। एक लाख लोगों ने इस मौके पर आस्था की डुबकी लगाई।  भीड़ के बीच विधि-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस महकमा के कर्मियों को पसीना बहना पड़ा। यहां विभिन्न जिलों के अतिरिक्त नेपाल तक से कमला नदी में स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा। मेले में ओझा ने बुरे साया को भगाने को लेकर लाठी भी भांजा। वहीं नि:संतान महिलाओं को संतान के लिए कोखिया गुहार भी कराई गई। बकरे, कबूतर भी अर्पित किया गया। नि:संतान दंपती का इस मेले में अधिक जुटान दिखा। मान्यता है

आस्था की डुबकी से दंपतियों ने मांगी कोख भरने की मन्नत

कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कमला नदी में स्नान करने व कमला मइया से मन्नत मांगने पर मइया उसे जरुर पूरा करती हैं। परंपरा के अनुसार पहले पति-पत्नी गौसाघाट से चार किलोमीटर दूर जीवछ घाट में कमला नदी में स्नान किया। वहां से गेठजोरी कर दोनों पैदल चलकर यहां पहुंचे। पति-पत्नी दोनों ने एकसाथ डुबकी लगाई। इस क्रम में पानी के भीतर कुछ खोजते रहे। इसमें जो कुछ भी मिला उसे मइया का प्रसाद समझकर रख लिया। मौके पर लोगों ने देशज टाइम्स टीम को बताया कि इसे वे ग्रहण करेंगे. कहा जाता है कि इसे खाने से संतान की उत्पति होती है। वहीं, मन्नतें पूरी होने के बाद संतान के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने बच्चे का मुंडन कराया।

आस्था की डुबकी से दंपतियों ने मांगी कोख भरने की मन्नत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime