back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

इमारत-ए-शरिया के मुफ्ती सोहराब ने कहा, दुनिया के तमाम इंसान हमारे खूनी संबंधी

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

अलीनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। मानवता के आधार पर सभी इंसानों के साथ अच्छा व्यवहार करना संसार में सबसे महत्वपूर्ण बात है। यह बात शनिवार को स्थानीय हाटगाछी मैदान में आयोजित पयाम-ए- इंसानियत कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए इमारत-ए-शरिया पटना के मुफ्ती सोहराब नदवी ने कही। कहा बुजुर्गो, महिलाओं का आदर, छोटों से प्यार, जरूरत मंदों व दीन दुखियों की मदद करना, असहायों की सहायता करना व समाज में शांति व भाईचारा और खुशहाली के लिये बिना किसी भेदभाव के कार्य करना सभी इंसानों की जिम्मेवारी है। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए आयोजक को बधाई देते कहा, इसमें हर वर्ग व बिरादरी के लोगों का साथ लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मौलाना सादुल्लाह सिद्दीकी ने कहा, इंसान को सभ्य,सफल व महान इंसान बनाने के लिए उन्हें शिक्षित करना  उसमें नैतिक चेतना को बढ़ाना अत्यंत जरूरी है। खास करके इस युग में लोगों का विकास तो हो रहा है किंतु सामाजिक जिम्मेवारियों से नई पीढ़ी दूर हो रही है, उसमें जिम्मेवारियों का एहसास कराना जरूरी है।

- Advertisement -

इमारत-ए-शरिया के मुफ्ती सोहराब ने कहा, दुनिया के तमाम इंसान हमारे खूनी संबंधी

- Advertisement -

उन्होंने कहा एक अच्छा इंसान बनने के लिए हजरत मुहम्मद के अमली जीवन को अपने अंदर उतारना होगा। कुरआन की तालीम आम करनी होगी और उसे जिंदगी में उतार कर चलना होगा। कुरआन सबके लिए है। वह किसी एक समुदाय विशेष के लिए नहीं। इसी प्रकार दुनिया के तमाम इंसान हमारे खूनी संबंधी हैं। हम उनके सुख दुख में बराबर के भागीदार रहे। कांफ्रेंस का आयोजन हजरत अल्हाज मो.कासिम के सरपरस्ती में किया गया जिसे मौलाना इस्लामुद्दीन,मौलाना महमूदुल हसन,मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी आदि ने संबोधित किया संचालन मौलाना जावेद इकबाल नदवी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन पयाम-ए-इंसानियत कमेटी की ओर से किया गया था। कार्यक्रम को करते मौलाना इस्लामुद्दीन व मंचासीन मुफ्ती सोहराब नदवी ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इमरान खान ने खोली बॉलीवुड की पोल, बताया कैसे होती है फिल्मों में कास्टिंग

Imran Khan News: सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान ने बॉलीवुड...

इमरान खान का बड़ा खुलासा: ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ के लिए अजय देवगन थे पहली पसंद!

Imran Khan News: सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान ने...

सलमान खान: 58 साल की उम्र में भी फिटनेस किंग! जन्मदिन पर साइकिल पर निकले ‘भाईजान’

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का जलवा उम्र के साथ और...

मधुबनी न्यूज़: शीतलहर में प्रशासन का सहारा, ज़रूरतमंदों को बांटे गए कंबल, पढ़ें पूरी ख़बर

मधुबनी न्यूज़: जिलाधिकारी के निर्देश पर हुआ कंबल वितरणMadhubani News: जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें