back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

कमतौल थानाध्यक्ष को लगा दंड, सरकार के साथ मिलकर उठाएंगे सोनी के इलाज का खर्च

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कमतौल थानाध्यक्ष को लगा दंड, सरकार के साथ मिलकर उठाएंगे सोनी के इलाज का खर्चमधुबनी/दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो टीम।  पुलिस की वाहन ने सड़क पर तीस फीट तक घिसटते रहने से दुर्घटना में जख्मी मधुबनी बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव के कन्हाई ठाकुर की पुत्री व इंटर की छात्रा सोनी कुमारी का इलाज अब सरकारी खर्चे पर होगा। आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से दरभंगा, कमतौल,मधबापुर एसएच 75 पथ को सोमवार की रात ग्यारह घंटे तक जाम रखने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया। बीती रात करीब बारह बजे जाकर जाम हटा। वह भी बेनीपट्टी एसडीओ राकेश रंजन, एसडीपीओ पुष्कर कुमार से मिले आश्वासन के बाद। इसमें जख्मी सोनी की इलाज का कुल खर्चा कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार व सरकार करेगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ व यातायात सुचारू रूप से बहाल हो पाया। जानकारी के अनुसार, देशज टाइम्स में यह खबर प्रमुखता से छपी थी जिसके बाद तत्काल एक्शन में आकर प्रशासन ने यह कदम उठाया।

- Advertisement -

कमतौल थानाध्यक्ष को लगा दंड, सरकार के साथ मिलकर उठाएंगे सोनी के इलाज का खर्च

- Advertisement -

यह छपी थी देशज टाइम्स में खबर

तीस फीट तक छात्रा को घिसटती रही कमतौल पुलिस, सड़क पर जली आग
कमतौल थाना की गाड़ी ने इंटर की छात्रा सोनी को रौंदा, स्थिति नाजुक, डीएमसीएच से चिकित्सकों ने किया पीएमसीएच रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन: ‘लाफ्टर शेफ’ में साथ, घर पर क्या है तैयारी?

Karan Kundrra News: प्यार का महीना, मोहब्बत का त्योहार और सितारों की दुनिया में...

दिल्ली की बेटियों के लिए सरकारी योजना: लखपति बिटिया से सुनिश्चित होगा उज्ज्वल भविष्य

सरकारी योजना: दिल्ली सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को सुरक्षित करने...

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, कई दुकानों पर लटके ताले

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', कई दुकानों पर लटके ताले,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें