

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। कमतौल में लव जेहाद का मामला सामने आया है। इसमें मुस्लिम लड़का से पहले प्यार फिर शादी कर लेना परिजनों को नागवार गुजर गया। विरोध करने पर पुत्री ने मां पिता व भाई पर सोमवार को कमतौल थाने में कोर्ट नालिसी के आधार पर एफआईआर दर्ज कराते हुए लव जेहान को सार्वजनिक कर दिया। जानकारी के अनुसार, झारखंड जमशेदपुर जिला के डीमीसी कॉलोनी निधि गोलमुस के मोहन प्रसाद वर्मा की पुत्री अमृता वर्मा ने अपने पिता, मां कलावती वर्मा व भाई राजन कुमार वर्मा पर मारपीट करने, खाना बंद करने सहित हत्या तक कर देने का आरोप लगाते हुए नालिसी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह जमशेदपुर में एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी उसी कालेज में कमतौल थाना क्षेत्र के कुमरौली निवासी मो. फैज आलम के पुत्र शाहनवाज आलम भी पढ़ता था। इस बीच हम दोनों में प्यार हो गया व हमलोगों ने कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी भी कर ली जो मेरे पिता को नागवार गुजरा। इस बाबत नामजदों ने मेरी शादी एक बूढ़े से कर रहे थे जिसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। मैंने जब विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट कर खाना पीना भी बंद कर मेरी हत्या की भी प्लांनिग कर रहे थे। मैं इसी बीच अपने पति कुमरौली स्थित शाहनवाज के घर चली गई तो वह लोग वहां भी पहुंच मारपीट कर धमकाने का काम किया। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।



You must be logged in to post a comment.