spot_img

कराह रहे मरीज, आउटडोर, इमरजेंसी, टीकाकरण सब ठप

spot_img
- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर बारह सूत्री मांगों को लेकर आशा की हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी है। हड़ताली आशा ने बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से  संचालित आशा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे – केवटी के मुख्य द्वार पर उमा देवी के नेतृत्व में विरोध पर बैठी हैं। मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रही हैं। प्रदेश सरकार निशाने पर है। वहीं आउटडोर सेवा , इमरजेंसी व प्रतिरक्षण कार्य  प्रभावित है। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा। उमा देवी ने कहा कि सरकार का आशा के ऊपर कोई ध्यान नहीं है। सरकार 29 जून 2015 के समझौता के मानदेय  सहित अन्य मांगों को जब तक पूरा नहीं करती हम हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री रामतपेश्वर यादव ने मांगों की पूर्ति पर बल देते हुए ग्यारह दिसंबर को सीएस कार्यालय व बारह दिसंबर को जिला पदाधिकारी कार्यालय समेत तेरह व चौदह दिसंबर को पटना में मुख्यमंत्री का घेराव कार्यक्रम में शत प्रतिशत भागीदारी का आह्वान  किया। सभा को कुरियर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शाही के अलावे अनिता दास, राधा देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, ममता देवी, रिना देवी, किरण देवी, मीना देवी, रेणू देवी, आरती देवी, शमशाद हसरत, शकीला खातून, शीला देवी, इसरत प्रवीण सहित अन्य ने संबोधित किया।कराह रहे मरीज, आउटडोर, इमरजेंसी, टीकाकरण सब ठप

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार डेयरी प्रोजेक्ट: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही यहां 85...

Bhagalpur News: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव, बनेगा सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग वॉल, और भी बहुत कुछ… पढ़िए

नाथनगर रेलवे स्टेशन: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित नाथनगर रेलवे स्टेशन पर अब...

Bihar Politics: नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तीखा तंज, बोले- जबरदस्ती भेजे जा रहे, क्या PM बन गए क्या!

बिहार पॉलिटिक्स: बिहार की सियासत में फिर गरमाहट आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Darbhanga News: दरभंगा में पाण्डुलिपि संरक्षण की बड़ी पहल, धरोहर बचाने में जुटा प्रशासन, जानिए किन संस्थाओं की ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप पर अपलोड...

पाण्डुलिपि संरक्षण दरभंगा: दरभंगा, मिथिला की वह भूमि जहां ज्ञान की सदियों पुरानी परंपरा...