spot_img

कर्मचारी चयन के लिए होगी निगरानी के बीच परीक्षा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से होने वाली परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए पटना से भी अधिकारियों को निर्देश मिला है। वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही तैयारी का जायजा लिया गया। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी गरिमा मल्लिक ने जिले में अब तक की गई तैयारियों से गृह सचिव को अवगत कराया। राज्य के गृह सचिव आमिर सुभानी व बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष व सचिव ने मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह निर्देश दिया कि इस परीक्षा की सभी तैयारी बिल्कुल फुल प्रूफ तरीके से की जाए। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएं। यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों में किसी के पास मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजट किसी भी हालत में न रहें। पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-

- Advertisement -

कर्मचारी चयन के लिए होगी निगरानी के बीच परीक्षा

- Advertisement -

अलग जांच की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्रों पर जिन सामानों को लेकर प्रवेश वर्जित है उनकी सूची मुख्य द्वार पर ही फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित कर दिया जाए। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले में इस परीक्षा के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि जिले में तीस केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी गंभीरता से की जा रही है। एसएसपी ने असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के साथ अन्य सुरक्षात्मक की व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में बताया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, सहायक नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में खूनी फॉर्च्यूनर! मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्कूटी सवार दो लड़कियों को हाई प्रोफाइल गाड़ी ने कुचला, ऑन द स्पॉट दोनों की मौत

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में काली फॉर्च्यूनर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में स्कूटी सवार 23 वर्षीय नेहा कुमारी और निशु कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई, जिस...#MuzaffarpurAccident,#BiharNews,#FortunerAccident

Madhubani Big News : खुदाई में खुले बिहार के इतिहास के राज: मधुबनी के बलिराजगढ़ में अगले 10 साल तक ASI करेगा शोध!

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बलिराजगढ़ उत्खनन स्थल पर पुरातत्वविदों को कई प्राचीन संरचनाएं और कलाकृतियां मिली हैं। ASI ने अगले 10 वर्षों तक यहां खुदाई जारी रख#MadhubaniNews,#BiharArchaeology,#BalirajgarhExcavation

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime