back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

कांग्रेस के जमाल ने कहा, टावर पर मौजूद थे विधायक सरावगी मगर नहीं किया गांधी को याद

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

कांग्रेस के जमाल ने कहा, टावर पर मौजूद थे विधायक सरावगी मगर नहीं किया गांधी को याद

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल ने दरभंगा टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण के बाद दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा, आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं शहादत दिवस मना रहे हैं। मगर अफसोस यह कि उनके साथ भी राजनीति की जा रही है। आज दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर किसी भी जनप्रतिनिधि ने माल्यार्पण करना तक उचित नहीं समझा।

- Advertisement -

कांग्रेस के जमाल ने कहा, टावर पर मौजूद थे विधायक सरावगी मगर नहीं किया गांधी को याद

- Advertisement -

नगर विधायक पर हमला बोलते कहा कि दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल की तरफ से जिस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जा रहा था उससे कुछ ही देर पहले दरभंगा टावर पर गांधी की मूर्ति के सामने दरभंगा नगर विधायक मौजूद थे वह अपनी एक पार्टी की रैली मैं जाने वाले लोगों को छोड़ने आए थे पर आज राष्ट्रपिता कि शहादत दिवस पर उनकी तरफ से महात्मा गांधी की मूर्ति पर एक माला तक नहीं पहना गया और जब दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल की तरफ से माल्यार्पण करने की बात आई तो बारह बजे  नगर आयुक्त माल्यार्पण करने आते हैं,आज इतनी देर क्यों नगर निगम के अधिकारी बताएं क्यों देर हुई माल्यार्पण में।

जिला अध्यक्ष डॉ.जमाल हसन ने कहा, देश की जनता को दिखाने के लिए गांधी के जन्म दिवस दो अक्टूबर को है तो सभी पार्टी सभी दल के लोग नगर निगम के प्रशासनिक पदाधिकारी आगे बढ़कर मीडिया में जगह पाने के लिए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने आते हैं तो आज उनकी शहादत दिवस पर उनको अनदेखा क्यों किया गया। देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान व स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर उनके साथ राजनीति। जब तक हम लोग मौजूद हैं  स्वतंत्रता सेनानी के साथ राजनीति नहीं होने देंगे।

कहा कि जो लोग इतिहास बदलना चाहते हैं वह यह जान लें जिनका इतिहास है वह उनके काम की वजह से है और देश की जनता जानती है और वैसे भी वक्त बदलाव का चल चुका है। मौके पर माल्यार्पण करने वालों में नगर अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के खुसरूल हसन, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग अहसान सिद्दीकी, महबूब खान मुजाहिद, सरयुग ठाकुर, अभिनंदन कुमार, अंकित सिन्हा, अनुराग सिंह,मो. साकिब, मो. नूर , विजय शर्मा , विनय कुमार मिश्रा,टुनटुन चौपाल सहित कई आम नागरिकों ने माल्यार्पण किया। साथ ही महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए।

कांग्रेस के जमाल ने कहा, टावर पर मौजूद थे विधायक सरावगी मगर नहीं किया गांधी को याद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धनु राशि में बुध का गोचर: एक महत्वपूर्ण Graha Gochar और उसके परिणाम

Graha Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का गोचर ब्रह्मांड में एक महत्वपूर्ण घटना...

प्रभास की ‘राजा साब’: ‘बाहुबली’ स्टार ने खोला जरीना वहाब के अभिनय का राज!

Prabhas News: टॉलीवुड के डार्लिंग स्टार प्रभास की हर अदा, हर खबर उनके फैंस...

धनु राशि में बुध गोचर: शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग और उसका राशियों पर प्रभाव

Budh Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का गोचर ब्रह्मांड में निरंतर परिवर्तन लाता...

युवा पीढ़ी के लिए Financial Planning: क्यों है यह आर्थिक सफलता की कुंजी?

Financial Planning: आज की युवा पीढ़ी अपनी आकांक्षाओं और तेज जीवनशैली के साथ तेजी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें