back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

किलाघाट में वार्ड पार्षद डब्लू खां व पुट्टी खां के बीच लहराया पिस्टल, खदेड़ा

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

किलाघाट में वार्ड पार्षद डब्लू खां व पुट्टी खां के बीच लहराया पिस्टल, खदेड़ा दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट में मंगलवार की सुबह दो पक्षों वार्ड पार्षद डब्लू खां व पुट्टी खां के बीच में जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान डब्लू खान अपने समर्थकों के साथ हाथ में पिस्टल लहराते हुए पुट्टी खान को खदेड़ दिया। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश व वर्चस्व को लोग को लेकर विवाद खड़ा होने से कभी भी कोई बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों पर नजर गड़ाए हुए है। इधर, पिस्टल लहराने की इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों की फोन पर जमकर बहस हुई। इसमें दोनों के बीच देखने व दिखाने की बात कही गई। कुछ देर बाद किलाघाट पहुंचने के बाद मामला और गरम हो उठा। यहां डब्लू खान अपने समर्थकों के साथ हाथ में पिस्टल लहराते हुए पुट्टी खान को खदेड़ दिया। जान बचाकर पुट्टी खान वहां से तत्काल भाग खड़ा हुआ। इसी बीच पुट्टी खा का मोबाइल गिर गया। इसको देखते हुए कुछ देर केImage result for लहराया पिस्टल

- Advertisement -

लिए पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। लोग भयभीत हो गए। कुछ देर बाद पुट्टी खां अपने समर्थकों के साथ वापस आया। किलाघाट स्थित अंजुमन के पास डब्बू खान की दुकान के पास हो हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना व अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गए। बताया जाता है दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश व वर्चस्व को लोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कभी भी कोई बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से किसी ने थाना में इसकी शिकायत नहीं की हैद्ध इसकी जानकारी एसएसपी गरिमा मलिक को मिली जिस पर उन्होंने नगर थाना, लहेरियासराय थाना व कोतवाली थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर एक दूसरे पर कोई शिकायत नहीं करती है तो पुलिस अपने स्तर से इसपर सख्त कार्रवाई करे, साथ ही चेतावनी दे। इसके बाद से लहेरियासराय थाना अध्यक्ष आर के शर्मा, कोतवाली ओपी अध्यक्ष उदय शंकर व नगर थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद इस मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

- Advertisement -

किलाघाट में वार्ड पार्षद डब्लू खां व पुट्टी खां के बीच लहराया पिस्टल, खदेड़ा

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए

दरभंगा. देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह बंगाल की गाड़ी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि दारु भट्टी चौक स्थित गायत्री मंदिर के समीप बंगाल की  गाड़ी को बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन: ‘लाफ्टर शेफ’ में साथ, घर पर क्या है तैयारी?

Karan Kundrra News: प्यार का महीना, मोहब्बत का त्योहार और सितारों की दुनिया में...

दिल्ली की बेटियों के लिए सरकारी योजना: लखपति बिटिया से सुनिश्चित होगा उज्ज्वल भविष्य

सरकारी योजना: दिल्ली सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को सुरक्षित करने...

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, कई दुकानों पर लटके ताले

Madhubani News: दवा माफियाओं पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', कई दुकानों पर लटके ताले,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें