back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

किसानी से ही होगा देश खुशहाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राहुल कुमार सिंह, केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। छाछा पचाढ़ी पंचायत के मध्य विद्यालय समैला में कृषि विभाग की ओर से बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद व भाजपा नेता मिश्रीलाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने किसानों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली के बिना देश खुशहाल नहीं हो सकता। किसानों को अपनी आर्थिक दशा सुधारने को लेकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करनी होगी। कृषि समन्वयक गणेश यादव व राजेश कुमार ने चौपाल के माध्यम से  मौजूद किसानों को रबी फसल के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी देते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए कई टिप्स दिए। कृषि समन्वयकों ने कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डीजल अनुदान, फसल इनपुट के लिए आवेदन का तरीका, पंजीकरण, बीज अनुदान आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया। चौपाल में भूमि संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक व मुखिया पति ई.घीरज यादव, किसान सलाहकार महेंद्र प्रसाद यादव के अलावा पंचायत के कई जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।किसानी से ही होगा देश खुशहाल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें