back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

 किसानों का हंगामा, बीएओ उतरे संचालक के बचाव में, कहा नहीं कर रहा वह कालाबाजारी 

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स संवाद। स्थानीय किसान सेवा केंद्र पर एक सप्ताह से गेहूं बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने गुरुवार को केंद्र पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों के आक्रोशित रूख को देखते हुए संचालक दुकान बंद कर फरार हो गए। इससे किसान और भड़क उठे। घंटों सुपौल शिवनगर घाट मुख्य सड़क को जाम कर दिया। किसान सरकार की अनदेखी व एक सप्ताह से लगातार केंद्र पर आने के बाद भी बीज नहीं मिलने से नाराज थे। किसानों का कहना था कि कालाबाजारी में संचालक उच्चे दामों में बीज बेच रहे हैं। किसानों को बिना बीज दिए वापस लौटाया जा रहा है। पोखराम के विजय बिहारी चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया, एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं। संचालक बीज नहीं दे रहे। देकुली जगरनाथपुर के किसान सुरेश प्रसाद राय, नेउरी के सीताराम यादव, अफजला भरही बाबू नारायण यादव, कहुआ के चंद्रशेखर मंडल, बलहा के शंभु शरण यादव, तेतरी देवी, सुमित्रा देवी, सिकंदर सदा सहित दर्जनों किसानों ने देशज टाइम्स को बताया, कई दिनों से गेहूं का बीच लेने केंद्र पर पहुंच रहे हैं लेकिन संचालक मनमानी कर रहे हैं। इधर, बीएओ शशि रंजन ने बताया, किसान सेवा केंद्र पर अनुदानित बीज मात्र एक सौ पैकेट आया जो खत्म हो गया है। किसान सेवा केंद्र संचालक अपना बीज बेचता होगा, बीज आने पर अनुदानित मूल्य पर फिर बीज किसानों को दी जाएगी।

- Advertisement -

 किसानों का हंगामा, बीएओ उतरे संचालक के बचाव में, कहा नहीं कर रहा वह कालाबाजारी 

यह भी पढ़िए इंसेट

बिरौल, देशज टाइम्स। अकबरपुर बेंक में  पुलिस ने शराब कारोबारी सीताराम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। सीताराम के पास से विदेशी शराब की  42 बोतल निप्स 180 एमएल का घर से बरामद किया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में AI क्रांति की नई सुबह: Google के AI Technology से जुड़े बड़े ऐलान

AI Technology: डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती पैठ ने हर सेक्टर...

OTT Release News: इस हफ्ते इन फिल्मों और सीरीज का हो रहा ओटीटी पर धमाका, देखें पूरी लिस्ट!

OTT Release: इस शुक्रवार, 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का ऐसा तड़का...

एमपी बोर्ड एग्जाम अंग्रेजी पेपर विवाद: पर्यवेक्षक पर लगा प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप!

MP Board Exam: मध्य प्रदेश में दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अंग्रेजी...

NEET मुद्दे पर बिहार विधानसभा में छात्रों के भविष्य की गूंज, विपक्ष का हंगामा, सरकार पर तीखे सवाल, जोरदार मोर्चा

बिहार विधानसभा समाचार: जब सत्ता के गलियारों में छात्रों के भविष्य की गूँज उठी,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें