कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंडों की आशा ने शुक्रवार को एसएच 56 कुशेश्वरस्थान-बिरौल मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर जमकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित आशा ने मसानखोन पुल के निकट सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। मौके पर सभा में बारह सूत्री मांगों के समर्थन में आशा ने पूनम देवी व विभा देवी के संयुक्त नेतृत्व में पीएचसी सतीघाट से नारे लगाते हुए जुलूस के साथ मसानखोन पुल के पास पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया। इससे सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को यातायात में काफी समय तक परेशानी हुई। दोनों तरफ लोग फंसे रहे। जाम की सूचना पर बीडीओ संजय कुमार सिंह, सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष मनीश कुमार जाम स्थल पर पहुंच कर आशा से वार्ता करते हुए उन्हें समझाकर जाम समाप्त कराया। मौके पर नीलम देवी, आशा देवी, सुषमा देवी, मालती देवी, रेखा कुमारी रंजू देवी सहित अनेक आशा मौजूद थी। 
- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.