


दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विश्वविद्यालय संगीत व नाट्य विभाग ललित कला संकाय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने स्वदेश दीपक लिखित नाटक कोर्ट मार्शल का शनिवार को मंचन किया। नाटक का निर्देशन सुशांत कुमार वहीं, संपादन दीपक कुमार पप्पू ने किया। बचाव पक्ष के वकील व मेजर बीडी कपूर के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक के सभी पात्रों ने जीवंत अभिनय किया।

पुरूष पात्रों में राजेश कुमार, सुमित कुमार ठाकुर, विवेक कुमार,दीपक कुमार पप्पू, सुमन वृक्ष, सुनीत कुमार ,सुशांत कुमार,अमित आनंद, श्याम कुमार कामत, अभय प्रताप व स्त्री पात्र के रूप में सुष्मिता ने भाग लिया। नाटक में प्रकाश व्यवस्था अभय प्रताप, सेट डिजाइन श्याम किशोर कामत, मेक अप राज कुमार, वस्त्र विन्यास राजेश कुमार, संगीत अक्षय कुमार व उद्घोषणा सुष्मिता कुमारी ने करते हुए दर्शकों पर छाप छोड़ते नाटक को जीवंत बना डाला।





You must be logged in to post a comment.