


आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।पंडौल प्रखंड क्षेत्र के सकरी स्थित बिहार स्टेट स्मौल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड निगम इकाई के खपडा कारखाना को नीलाम व बिना मजदूरी भुगतान के उक्त जमीन पर हो रहे कार्य पर स्थानीय लोगों ने रोक लगा दी है। यह जानकारी देते हुए सोमवार को हिंद मजदूर सभा के महामंत्री अघनु यादव ने बताया कि सकरी में स्थित खपडा कारखाना को नीलाम कर दिया गया है। मगर आधिकारिक तौर पर किसी अधिकारी व मजदूर नेता को इसकी सूचना नहीं दी गई है। कारखाना की कीमती भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नीलामी की किसी भी प्रक्रिया से जनता व मजदूर को दूर रखा गया है। बिना मजदूरों के बकाया भुगतान के उक्त कारखाने के मकान को तोड़कर उसकी सामग्री निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि भूमि पर मकान तोड़ कर मिट्टी कार्य करा रहे लोगों के पास किसी प्रकार का कोई आदेश पत्र नहीं था। वहीं, मजदूर नेता होने के नाते जब तक खपडा कारखाने मे कार्य करने वाले मजदूरों का भुगतान नहीं होता तब तक उक्त भूमि पर कोई काम नहीं करने दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इससे पूर्व चर्म कारखाने को भी नीलाम कर उसमें कार्य कर रहे मजदूरों के भुकतान की बात कही गई थी। मगर, आज तक कई मजदूरों का भुगतान नहीं दिया गया जिसकी जांच जल्द कराई जाएगी। वहीं, कारखाना के खरीदार मुजफ्फरपुर के मधु पौद्दार ने फोन पर बताया कि कानूनी तौर पर सभी दस्तावेज गुरुवार को वे देंगे। तत्काल वे शहर से बाहर हैं।





You must be logged in to post a comment.