spot_img

खाली कुर्सियों ने किसानों से कहा, आइए चौपाल में

spot_img
- Advertisement -

खाली कुर्सियों ने किसानों से कहा, आइए चौपाल में

- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह, केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो।  प्रखंड के बरही व नयागांव पश्चिमी व नयागांव पूर्वी पंचायत में कृषि विभाग की ओर से सोमवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया ने की। इस दौरान चौपाल के माध्यम से मौजूद किसानों को रबी फसल के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि आधुनिक पद्धति से खेती कर किसान कम लागत में बेहतर पैदावार हासिल कर सकते हैं। कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों ने कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डीजल अनुदान, फसल इनपुट के लिए आवेदन का तरीका, पंजीकरण, बीज अनुदान समेत अन्य जानकारी दी

- Advertisement -

खाली कुर्सियों ने किसानों से कहा, आइए चौपाल में

- Advertisement -

गई। मौके पर जिपस समीउल्लाह खां समीम, प्रभारी उद्यान पदाघिकारी व कृषि समन्वयक कुमारी अपूर्वा, मत्स्य पदाधिकारी अनीसा कुमारी किसान सलाहकार धर्मेंद्र कुमार साह, संजय कुमार सुघांशु सहित कई जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। इधर, कृषि पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने उक्त पंचायतों में पहुंच कर चल रहे किसान चौपाल का जायजा लिया। उधर, बरही पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नारियल टोल में आयोजित किसान चौपाल में किसानों की उपस्थिति कम दिखी। करीब ग्यारह बजे से शुरू यह चौपाल दोपहर के एक बजे ही समाप्त हो गया। सभी कुर्सी खाली दिखी। कई किसानों का कहना था कि इसके लिए पंचायत में प्रचार- प्रसार नहीं किया गया था।

खाली कुर्सियों ने किसानों से कहा, आइए चौपाल में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar New Government: सुनिये, कहते सुनते बातों बातों में हो जाएगा अब बिहार में नई सरकार, नया CM?

Bihar New Government: बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है....

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: इन ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट चार्ज, यात्रियों को मिली राहत, देखें लिस्ट

भारतीय रेलवे: अगर आप पटना जंक्शन से ट्रेन में सफर करने की सोच रहे...

Patna E-Bus Service: पटना में शुरू हो रही लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट और टाइमिंग!

Patna E-Bus Service: पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है! अब गांधी मैदान से...

Bihar Health System: तेजस्वी यादव बोले – बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद ‘ICU में’, सरकार पर साधा निशाना

Bihar Health System: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में...