back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

खुद को बचाने कुर्सी कुमार पहुंच गए मोदी की गोद में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

खुद को बचाने कुर्सी कुमार पहुंच गए मोदी की गोद में कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय बाजार के खगड़िया धर्मशाला में बुधवार को लोकतांत्रिक जनता दल का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता जय प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवकांत राय ने बताया कि बिहार की यह  सरकार घोटाले बाजो की सरकार है। अपने बचाव के लिए कुर्सी कुमार महागठबंधन को छोड़कर मोदी के डर से भाजपा में शामिल हो गए। सृजन घोटाला पर ये सरकार कुंडली मारकर बैठी हुई है। इस घोटाले की जांच तक नहीं की जा रही है। हमारे नेता शरद यादव पर पर आज तक किसी प्रकार का दाग नहीं लगा। साथ ही शरद यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए जनता से आह्वान किया। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. सिकंदर राय ने जनता से आह्वान किया कि राजनीति साफ सुथरी होनी चाहिए न कि धर्म व जाति पर। जब-जब चुनाव का समय आता है तब तब ही भाजपा को राम मंदिर याद आता है। यह जनता के साथ यह एक छलावा है जो धर्म की आड़ में जनता को बरगला रही है, जिस घोषणा पत्र से भाजपा ने सरकार बनाई थी उस पर खड़ा नहीं उतर पाया। इससे भाजपा में साहस नहीं कि जनता के बीच जाकर वोट मांग सकें। इसलिए गरीबों के मसीहा महागठबंधन के ही उम्मीदवार को चुनें। रामबाबू पासवान ने दलित महादलित से आह्वान किया कि एनडीए हमलोगों का विरोधी है इससे सावधान रहने की जरूरत है। हमलोगों का भविष्य महागठबंधन में है और रहेगा। मौके पर राजद नेता उपेंद्र मुखिया, चन्द्रावली यादव, बबलू यादव, सीपीएम के मंत्री सज्जन राय, द्रोपती देवी, प्रदेश नेता मिथिलेश शर्मा, इदरीश कुजरा, बच्चा मियां, शंभु चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।खुद को बचाने कुर्सी कुमार पहुंच गए मोदी की गोद में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें