back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

गरजा मिथिला विकास संघ कहा, कब होगा दरभंगा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

spot_img
- Advertisement -

गरजा मिथिला विकास संघ कहा, कब होगा दरभंगा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। रेलवे की ओर से मिथिला की उपेक्षा के विरोध में  मिथिला विकास संघ के बैनर तले आठ सूत्री  मांगों को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर धरना देते हुए समर्थकों ने हक की आवाज बुलंद की। इसका नेतृत्व संघ के महासचिव सुजीत कुमार आचार्य ने किया। मौके पर आयोजित सभा में महासचिव श्री आचार्य ने कहा कि  संघ की ओर से उनकी प्रमुख मांगो में दोनार सहित दरभंगा शहर  के सभी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराना है। कहा कि , दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य  में तेजी नहीं आई है। सकरी निर्मली रेल लाइन के अमान परिवर्तन को यथा शीध्र पूरा करने की जरूरत है मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा। दरभंगा-बिरौल ट्रेन  को हरिनगर तक चलाकर यहां की जनता के लिए इसे उपयोगी बनाने की जरूरत है जो नहीं हो रहा। उसका फेरा बढ़ाने को लेकर कई बार मांग उठी लेकिन कार्रवाई नदारद है। साइकिल, मोटरसाइकिल व शौचालय के प्रयोग में जमकर वसूली हो रही है और रेलवे का इस जनउपयोगी कार्यों की ओर कतई ध्यान नहीं है।

- Advertisement -

गरजा मिथिला विकास संघ कहा, कब होगा दरभंगा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

- Advertisement -

तत्काल रेलवे प्रशासन अतिरिक्त वसूली पर रोक लगाए। दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन का दोहरीकरण जल्द हो जिससे संपूर्ण मिथिला समेत दरभंगा के लोगों की परेशानी कम हो। धरना स्थल पर ही आयोजित उदय शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कहा कि शहर के दोनार व चट्टी गुमटी पर रेल ओवरब्रिज नहीं होने के कारण पूर्वी भाग के लोगो को भीषण जाम की समस्याओं से जूझना पड़ता है। साथ ही मिथिला में चल रहे रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं को कछुआ चाल की गति से चलाया जा रहा है। वक्ताओ ने मांग की कि दरभंगा स्टेशन पर भी स्टेशन का नाम प्रमुखता से मिथिलाक्षर में लिखा जाए। वक्ताओं में मुकेश प्रसाद निराला,  रत्नेश्वर झा ,बरुन कुमार झा, राम बाबू चौपाल, प्रेम कुमार बौआ, चंद्रेश, राम नाथ पंजियार,आर के दत्ता, रानी देवी, पीके झा टेकटरिया, भारतेंद्र सिंह, कमलेश उपाध्याय, शरद कुमार सिंह , मृत्युंजय मृणाल, जय  भारद्वाज, ज्योति सिंह, कौशल झा, ज्ञानेश्वर राय, कन्हैया मंडल, दीपक झा, चंद्रशेखर झा, संतोष कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य प्रमुख थे।

गरजा मिथिला विकास संघ कहा, कब होगा दरभंगा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मारुति सुजुकी बलेनो: कीमत, फीचर्स और फाइनेंस से जुड़ी हर जानकारी!

Maruti Suzuki Baleno: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी बलेनो एक ऐसी प्रीमियम हैचबैक...

IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल का इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बड़ा बयान, ‘ऑलराउंडर्स’ की भूमिका खतरे में!

IPL 2026: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले एक...

आज का राशिफल: प्रेम और संबंधों का ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, मंगलवार, 24 मार्च 2026 का...

IPL में Impact Player Rule: अक्षर पटेल का छलका दर्द, बताया क्यों खत्म हो रही दोहरी भूमिका वाले खिलाड़ियों की अहमियत!

Impact Player Rule: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में एक नया तूफान खड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें