spot_img

गाय, बैल, भैंस सब होंगे मजबूत

spot_img
- Advertisement -

गाय, बैल, भैंस सब होंगे मजबूत दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पशुओं में होने वाले खुर पका मुंह पका रोग(फुट एंड माउथ डिजीज) से बचाव के टीकाकरण का शुभारंभ लहेरियासराय में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को किया। उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों के लिए प्रतिनियुक्त वैक्सीनेटर के माध्यम से पशुपालकों के घर घर जाकर गाय, बैल, भैंस व अन्य जानवरों को यह महत्वपूर्ण टीका दिलवाना सुनिश्चित करें। डॉ. विजय कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि फुट एंड माउथ डिजीज का कोई इलाज नहीं है। टीकाकरण ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। चार महीनें से ऊपर के सभी पशुओं को यह टीका पड़ना है। यह टीका पशुपालन विभाग की ओर से नि:शुल्क दिया जाता है। राज्य भर में इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। पशुओं के सबसे खतरनाक बीमारी फुट एंड माउथ डिजीज से बचाव के लिए यह टीकाकरण अभियान चौदह दिसंबर तक चलेगा। सभी पशुपालकों से भी आह्वान किया गया कि वह अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर करवा लें। मौके पर पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मी भी उपस्थित थे।गाय, बैल, भैंस सब होंगे मजबूत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Volkswagen Taigun Facelift: 9 अप्रैल को हो रहा लॉन्च, जानें क्या होंगे खास बदलाव

Volkswagen Taigun Facelift: नमस्कार ऑटोमोबाइल प्रेमियों! अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश SUV की...

Range Rover SV: भारत में लाखों की बचत का मौका, जानिए क्या है खास

Range Rover SV: भारत और यूके के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के...

कल का राशिफल: 4 अप्रैल 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण

Kal Ka Rashifal: 4 अप्रैल 2026 शनिवार, वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह...

नई Hyundai Creta 2027: बड़े अपडेट्स, हाइब्रिड पावर और एडवांस्ड फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Hyundai Creta 2027: हुंडई क्रेटा 2027 में अपने तीसरे जनरेशन का बड़ा बदलाव देखेगी।...