back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

गैंग रेप पीड़िता की रिसते घाव पर आप का मरहम

spot_img
- Advertisement -

गैंग रेप पीड़िता की रिसते घाव पर आप का मरहम आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल की टीम ने मधवापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महादलित लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस दौरान टीम में शामिल आप के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता से मिलकर पूरे घटनाक्रम को समझ कर हरसंभव सहायता के साथ न्याय दिलाने के लिए पार्टी स्तर पर साथ देने की बात कही। आप अध्यक्ष साह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को मुआवजा देकर कम नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मुआवजा देकर पीड़िता के दर्द को दबाने का प्रयास कर रही है, जो पूरा नहीं होने दिया जाएगा। श्री साह ने कहा कि पूरे राज्य में सत्ता के राजनीतिक संरक्षण में दलित,पीड़ित व महिलाओं के साथ जुल्म किया जा

- Advertisement -

गैंग रेप पीड़िता की रिसते घाव पर आप का मरहम

- Advertisement -

रहा है। वहीं, पार्टी के महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष उमा दफ़्तुआर व महासचिव डॉ. प्रिया सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में बलात्कार जैसे जघन्य अपराध का ग्राफ बढ़ा है जो चिंताजनक है। दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में शिकार महादलित महिलाएं ही हो रही हैं। इस तरह के घटनाओं से सूबे की महिला व बच्ची डरी हुई हैं। घर से अकेले बाहर निकलने से परहजे कर रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। आप नेताओं ने राज्य सरकार से इस मामले में संलिप्त दोषियों को स्पीडी ट्रायल के तहत फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार,प्रदेश सलाहकार मिथिलेश सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश मालाकार, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, गणपति चौधरी, ललित यादव, राघवेंद्र ठाकुर, मधुबनी विस प्रभारी जावेद आलम, जयप्रकाश पाल,अमित कुमार महतो,नरेश पासवान, सन्नी कुमार सहित डेढ़ दर्जन पार्टी नेता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हार्दिक पंड्या न्यूज़: हार्दिक पंड्या ने माहिका और बेटे के साथ शेयर कीं दिल छू लेने वाली अनदेखी तस्वीरें!

Hardik Pandya: टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मैदान पर चौके-छक्के जड़ने के...

Bihar Politics: जमुई में नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, क्या बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर?

Bihar Politics: बिहार की सियासी बिसात पर हर चाल मायने रखती है, और जब...

Darbhanga News: दरभंगा एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा – समय पर हो पूरा

Darbhanga News: एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा...

लखीसराय में बड़ा खुलासा: Bihar Ration Card Scam में अमीरों की बल्ले-बल्ले, गरीबों का हक छीना!

Bihar Ration Card Scam: जीवन की गाड़ी खींचने के लिए जब पेट की आग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें