
राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। भवनों को भूकंप, चक्रवात व बाढ़ रोध भवनों के निर्माण व पूर्व निर्मित भवनों के सुदृढ़ीकरण पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रखंड मुख्यालय में राज मिस्त्रियों का आयोजित प्रशिक्षण तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। मौके पर सीओ अजीत कुमार झा ने प्रशिक्षणार्थी राज मिस्त्रियों के बीच बुक का वितरण किया। तकनीकी सलाहकार डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने स्वरचित गीत बनेगा भूकंप रोधी मकान के इन पंक्तियों के माध्यम से भूकंप रोधी तकनीक को बड़े ही सरल, सहज रोचक व प्रभावकारी तरीके से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए राजमिस्त्रियों को समझाया। कहा कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपना सुरक्षित बिहार विकसित बिहार को साकार करने के लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यास के नेतृत्व में प्रशिक्षण के माध्यम से समाज की सूरत को बदलने के लिए चलाए जा रहे है भूकंप रोधी भवन निर्माण के इस आंदोलन में समाज के सभी वर्ग के लोगों से बढ़ चढ़कर इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की। मौके पर अंचलकर्मी, प्रशिक्षण प्रभारी ,मास्टर ट्रेनर समेत कई मौजूद रहे।




You must be logged in to post a comment.