आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा बाजार में एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने योजना नाकाम करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने प्रेस कांफेन्स में दी। एसडीपीओ ने शुक्रवार को बताया कि अपराधियों की ओर से घटना को अंजाम देने की तैयारी को स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया गया है। अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि वह लोग भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना में कुख्यात अपराधकर्मी ओम यादव रमन यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ घोघरडीहा बाजार से घोघरडीहा जाने वाले रास्ते के बीच बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशन में फुलपरास अनुमंडल के अंधरामठ, लौकहा, घोघरडीहा, फुलपरास थानाध्यक्ष के द्वारा सघन नाकेबंदी कर दिया। वहीं इस घटना में अन्य अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है जो अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह पर छापेमारी की जा रही है।
डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि कुख्यात अपराधकर्मी ओम यादव का मधुबनी जिले में दर्जनों से अधिक मामलों में आपराधिक इतिहास हैं। वही अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलपरास सुनीता कुमारी, फुलपरास थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक महफूज आलम, घोघरडीहा थानाध्यक्ष फिरोज आलम,लौकहा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, पंडौल थानाध्यक्ष अनुज कुमार, तकनीकी शाखा के सुरेश कुमार,अन्धरामठ थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज सशस्त्र बल थे।





You must be logged in to post a comment.