back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

चार क्विंटल पॉलीथिन जब्त, 18 हजार जुर्माना

spot_img
- Advertisement -

चार क्विंटल पॉलीथिन जब्त, 18 हजार जुर्माना चार क्विंटल पॉलीथिन जब्त, 18 हजार जुर्माना

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर में  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लागू पॉलीथिन बंदी अभियान के तहत रविवार को झंझारपुर पुरानी बाजार में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से की गई छापेमारी में ग्यारह व्यवसायी जद में आ गए। कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तीन थोक विक्रेता सहित कुल ग्यारह दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नपं प्रशासन की ओर से तकरीबन चार क्विंटल पॉलीथिन को जब्त किया गया। थोक विक्रेता से दो हजार व छोटे किराना व्यवसायी और होटल संचालकों से पंद्रह सौ की दर से जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के पहले ही दिन नपं प्रशासन की ओर से की गई छापेमारी से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। चार क्विंटल पॉलीथिन जब्त, 18 हजार जुर्मानानपं प्रशासन की ओर से व्यवसायियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने पॉलीथिन का उपयोग करने व उसका स्टाक रखने के जुर्म में कुल अठारह हजार का जुर्माना राशि वसूल की गई। कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने देशज टाइम्स को बताया कि जिला के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई है। नपं प्रशासन की ओर से शहर में पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा से सभी को अवगत करा दिया गया था। बावजूद इन व्यवसायियों ने कानून का उल्लंघन किया है। वहीं उन्होंने शहर के सभी व्यवसायियों को चेतावनी देते  कहा कि प्रतिबंध लगाने के बावजूद पॉलीथिन उपयोग करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में जेई दीपक कुमार सहित नपं के सभी कर्मी शामिल थे।

- Advertisement -

चार क्विंटल पॉलीथिन जब्त, 18 हजार जुर्माना

- Advertisement -

इंसेट, यह भी पढ़िए,
नशेबाज युवक को किया पुलिस के हवाले

पंडौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। सकरी थाना क्षेत्र के सोहराय में शराब के नशे में गाली गलौंज कर रहे युवक को पकड़ लोगों ने किया पुलिस के हवाले। सकरी थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार सोहराय निवासी श्रीराम यादव के पुत्र मिथिलेश यादव शाम को घर जा रहे थे। उसी समय गांव के ही गोपीकांत मिश्र के पुत्र श्रवण मिश्र शराब के नशे में रास्ता रोक खड़ा हो गया। नशे की हालत में वह गाली गलौंज देने लगा। गाली देने से मना किया तो मारने पीटने लगा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच नशे की हालत में उसे पकड़ लिया। पंडौल पीएचसी में मेडिकल जांचोंपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

iPhone 16 अब हुआ और भी सस्ता: फ्लिपकार्ट पर मिल रहे बंपर ऑफर की पूरी डिटेल

iPhone 16: प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने वाला Apple का नवीनतम iPhone...

रॉयल एनफील्ड 350 ने बनाया नया रिकॉर्ड: एक साल में बेचीं 10 लाख से अधिक मोटरसाइकिलें!

Royal Enfield 350: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में रॉयल एनफील्ड का दबदबा किसी से छिपा...

Bhagalpur News : भागलपुर में Anemia Treatment की नई क्रांति, अब एक इंजेक्शन से दूर होगी खून की कमी, महिलाओं को मिला नया जीवनदान

Anemia Treatment: भागलपुर में Anemia Treatment की नई क्रांति, अब एक इंजेक्शन से दूर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें