back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

चौबीस पंडित अहर्निश जप, हवन, पाठ, सोलह पंडित मंदिर में पूजन में तल्लीन जय श्यामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

चौबीस पंडित अहर्निश जप, हवन, पाठ, सोलह पंडित मंदिर में पूजन में तल्लीन जय श्यामा

- Advertisement -

चंदन पांडेय, देशज टाइम्स ब्यूरो। श्यामा नामधुन नवाह के सातवें दिन सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड परिसर में लगी हुई है।   भक्त मां की दर्शन कर हवन कुंड की परिक्रमा करते हैं। प्रसाद वितरण केंद्र से प्रसाद ग्रहण कर नामधुन का आनंद ले रहे हैं।

- Advertisement -

चौबीस पंडित अहर्निश जप, हवन, पाठ, सोलह पंडित मंदिर में पूजन में तल्लीन जय श्यामा

- Advertisement -

वहीं, मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सह सचिव प्रो. श्रीपति त्रिपाठी ने देशज टाइम्स को बताया कि कुछ भक्त मंदिर में चल रहे चिकित्सा केंद्रों में परामर्श भी प्राप्त कर निःशुल्क दवाई ले रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ यदुवीर सिंहा होमियोपैथिक कॉलेज लहेरियासराय की ओर से संचालित निःशुल्क चिकित्सा केंद्र में देखी जा रही है।

चौबीस पंडित अहर्निश जप, हवन, पाठ, सोलह पंडित मंदिर में पूजन में तल्लीन जय श्यामा

यहां प्राचार्य डॉ. भरत सिंह के नेतृत्व में डॉ. पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ.विशाल, डॉ. एलके मिश्र, डॉ.सोनाली कुमारी, डॉ. रुचि, डॉ.अरसद, डॉ.शमीमा, डानुसरत समेत एक दर्जन चिकित्सक शिफ्टों में कार्य कर रहे हैं। मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सह सचिव प्रो. त्रिपाठी ने देशज टाइम्स को बताया कि  अब तक इस केंद्र में लगभग पचीस सौ भक्तों की चिकित्सा की जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन की ओर से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त व मंदिर के चिकित्सक भी निरंतर भक्तों की आकस्मिक चिकित्सा में संलग्न हैं। वहीं, पंडित चंद्र कृष्ण मिश्र के नेतृत्व में 24 पंडित अहर्निश जप, हवन व पाठ में वहीं सोलह पंडित मंदिर पर पूजन में सहयोग कर रहे हैं। मंदिर के सभी पुजारी व कर्मचारी अपने अवकाश को छोड़कर कार्यो में सहयोग कर रहे हैं। लगभग ढाई दर्जन कार्यकर्ता निरंतर सहयोग में लगे हुए हैं।

प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि कासिंदसं विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के 65 स्वयंसेवक शिफ्टों में अपनी सेवा दे रहे हैं। तीन दंडाधिकारी व पचहत्तर पुलिसकर्मी सोलह पोस्टों पर सेवा दे रहे हैं। अबतक तेरह नियमित व छह अस्थाई भजन मंडलियां अपनी सेवा दे चुकी हैं। मंदिर में भक्तों के सहयोग से प्रात: दस बजे से एक बजे तक व अपराह्ण चार बजे से नौ बजे तक पुरुष व महिला काउंटर पर प्रसाद वितरण किया जा रहा है। व्यवस्था के लिए डीएम सह सचिव व शांति व्यवस्था के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो रहा है। यज्ञ अबतक सुचारु रूप से चल रहा है।

चौबीस पंडित अहर्निश जप, हवन, पाठ, सोलह पंडित मंदिर में पूजन में तल्लीन जय श्यामा

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 19 फरवरी 2026, गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिवस पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें