back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

जश्न, उम्मीद 2019 के बीच बंटी मिठाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जश्न, उम्मीद 2019 के बीच बंटी मिठाईराहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। राजस्थान व छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश तीन राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत से महागठबंधन कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं, एनडीए कार्यकर्ताओं में मायूसी छायी हुई है। चुनाव परिणाम से अति उत्साहित महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। वहीं, तीनों राज्यों की मतदाताओं के साथ ही कांग्रेसध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी को बधाई दी। कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव मो.अखलाक अंसारी, पार्टी के केवटी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रो. मो.मोहसिन, जिला महासचिव दिनेश मिश्र, सचिव राम निरंजन राय, प्रखंड अध्यक्ष नारायणजी झा, युवा नेता समीर दयाल, मिथिलेश पाठक, फतेह अहमद, प्रेमचंद्र मिश्र, लालबाबू पासवान, पवन कुमार झा ने प्रसन्नता वयक्त करते हुए कहा कि जनादेश भाजपा के विरोध में है। राजग की जनविरोधी नीति के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान में हार हुई है। जागरूक मतदाताओं ने देश में परिवर्तन संदेश देकर सोनिया व राहुल के प्रति विश्वास जताया है। वहीं, युवा राजद के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार यादव, राजद जिला महासचिव धर्मवीर कुमार मुन्ना, सचिव ज्याउल होदा छोटू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी , जिपस समीउल्लाह खां समीम, पूर्व उपप्रमुख सुवंश यादव, प्रो.कैलाश प्रसाद साह, रामसेवक यादव, जगदीर यादव, राकेश कुमार यादव, बदरे आलम व हम के जिला उपाध्यक्ष रमण कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा का मिशन 2019 सफल नही होने वाला नहीं है। जनता ने वोट के अधिकार को समझ कर भाजपा को परास्त किया है। संपूर्ण भारत में एनडीए के विरोध जनता जागरूक हो गई है। युवा शक्ति के हाथ में देश की सत्ता का शंखनाद है यह तीन राज्यों का परिणाम।जश्न, उम्मीद 2019 के बीच बंटी मिठाई

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत की बढ़ती Cash Economy: क्यों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची Currency in Circulation?

Currency in Circulation: क्या भारत की जनता एक बार फिर कर के डर से...

Artificial Intelligence: PM मोदी का ‘मानव’ मंत्र, जानिए क्यों है ये AI का भविष्य

भारत एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहाँ तकनीकी प्रगति की रफ्तार अभूतपूर्व...

Jai Hanuman: क्या ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव करेंगे प्रशांत वर्मा की फिल्म में धमाकेदार एंट्री?

Jai Hanuman: साउथ सिनेमा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे देश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें