spot_img

जांच की हर जद में होंगे परीक्षा देने व लेने वाले

spot_img
- Advertisement -

जांच की हर जद में होंगे परीक्षा देने व लेने वाले

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तीन दिवसीय परीक्षा  आठ दिसंबर से होगी। प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी तैयारी की है। गुरुवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में सभी केंद्र अधीक्षक व मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले पहुंच जाएं। सभी परीक्षार्थियों की पूरी सख्ती से जांच करें। किसी भी परीक्षार्थी को कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजट या अवांछित सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने न  दें। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगे रहेंगे। इसके बावजूद मजिस्ट्रेट व केंद्र अधीक्षक को छोड़कर किसी के पास भी मोबाइल नहीं रहेगा। वीक्षकों के भी सही तरीके से जांच की जाएगी। उन्हें पहचान पत्र निर्गत किया जाना है। परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी ली जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी को जूता पहन के भी नहीं जाना है। कलम भी आयोग के तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे परीक्षा के बाद वापस कर देना है। सभी परीक्षा हॉल में एक एक दीवार घड़ी रहेगी। परीक्षार्थी अपने साथ घड़ी भी नहीं ले जाएंगे। आयोग की ओर से विज्ञान, गणित व सामान्य अध्ययन विषय के एनसीईआरटी, बिहार टेकस्ट बुक ,आईसीएसई या अन्य परीक्षा बोर्ड के सिर्फ टेक्स्ट बुक ले जाने की अनुमति दी गई है। सभी मजिस्ट्रेट व वीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षार्थी जो किताब ले जा रहे हैं वह टेक्स्ट बुक ही हो। किसी भी तरह का गाइड परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाना है।

- Advertisement -

जांच की हर जद में होंगे परीक्षा देने व लेने वाले

- Advertisement -

परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाये जाने वाले सभी टेक्स्टबुक  पर परीक्षार्थी अपना नाम और रोल नंबर भी जरूर लिखेंगे।  परीक्षा के दिन शहर के सभी फोटो स्टेट की दुकान बंद रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इससे पूर्व डीएम व  एसएसपी गरिमा मल्लिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि आठ, नौ व दस दिसंबर को होने वाली यह परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाह्न से 11:45 बजे पूर्वाह्न तक तथा द्वितीय पाली दो बजे अपराहन से 4:15 बजे अपराहन तक होगी। जिले में कुल तीस परीक्षा केंद्र  स्थापित किए गए हैं। इसमें तीनों दिन मिलाकर 15264 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए दस गश्ती दंडाधिकारी, अस्सी ऑब्जर्वर व तीस स्टैटिक दंडाधिकारी व दो फ्लाइंग स्क्वायड भी गठित की गई है। एसएसपी गरिमा मलिक ने एसडीओ, एसडीपीओ व यातायात प्रभारी को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दिन कहीं भी ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्क होकर नजर रखेंगे व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL