spot_img

जूनियर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा मोगलपुरा

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो।  स्थानीय कॉलेज मैदान में आयोजित ड्यूज बॉल जाले जूनियर क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 4 का रोमांच जारी है। रविवार को आयोजित पहले सेमीफाइनल मैच में चंदरदीपा बनाम मोगलपुरा के बीच मैच खेला गया, जिसमें एमसीसी मोगलपुरा इलेवन की टीम ने चंद्रदीपा इलेवन को 19 रन से हराया। मोगलपुरा टीम के कप्तान मिर्जा हैदर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट गंवाकर 165 रन का लक्ष्य चंद्रदीपा इलेवन को दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रदीपा टीम ने 19 ओवर में ही ऑल आउट होकर 146 रन ही बना पाई। आज के मैन ऑफ द मैच मगलपुरा इलेवन के अमर कुमार को दिया गया जो 43 गेंदों पर पचपन रन बनाए और चार ओवर में दो विकेट लिए। दूसरा सेमीफाइनल मैच दिनांक 26 नवंबर को होगा।जूनियर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा मोगलपुरा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

FASTag Annual Pass: टोल प्लाजा पर मिलेगी पूरी आजादी, जानें क्या हैं फायदे और सीमाएं

FASTag Annual Pass: क्या आप भी हर महीने टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी...

अब ₹1 लाख से भी कम में घर ले आएं नई होंडा एलिवेट, जानिए ऑफर की पूरी डिटेल!

Honda Elevate: क्या आप इस अप्रैल एक शानदार एसयूवी खरीदने का विचार कर रहे...

आज का राशिफल: 03 अप्रैल 2026, मीन में त्रिग्रही योग का विशेष प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जाओं के साथ जुड़कर, आज 03 अप्रैल 2026,...

आज का राशिफल: जानिए 3 अप्रैल 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में, ग्रहों और नक्षत्रों की...