- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय कॉलेज मैदान में आयोजित ड्यूज बॉल जाले जूनियर क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 4 का रोमांच जारी है। रविवार को आयोजित पहले सेमीफाइनल मैच में चंदरदीपा बनाम मोगलपुरा के बीच मैच खेला गया, जिसमें एमसीसी मोगलपुरा इलेवन की टीम ने चंद्रदीपा इलेवन को 19 रन से हराया। मोगलपुरा टीम के कप्तान मिर्जा हैदर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट गंवाकर 165 रन का लक्ष्य चंद्रदीपा इलेवन को दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रदीपा टीम ने 19 ओवर में ही ऑल आउट होकर 146 रन ही बना पाई। आज के मैन ऑफ द मैच मगलपुरा इलेवन के अमर कुमार को दिया गया जो 43 गेंदों पर पचपन रन बनाए और चार ओवर में दो विकेट लिए। दूसरा सेमीफाइनल मैच दिनांक 26 नवंबर को होगा।
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी
2 

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना
3 

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला
4 

एम्स पटना का होगा कायाकल्प! CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा आश्वासन, बिहार को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
5 

बिहार का लाल 15 साल की उम्र में बना ‘क्रिकेट किंग’, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
6 

भोजपुर में चीख-पुकार! हाईवे पर स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर, दंपती समेत 3 की मौत
- Advertisement -









You must be logged in to post a comment.