spot_img

जो बूथ जीतेगा वही चुनाव जीतेगा को हथियार बनाने उतरेगा राजद

spot_img
- Advertisement -

जो बूथ जीतेगा वही चुनाव जीतेगा को हथियार बनाने उतरेगा राजद

- Advertisement -

मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो. अलकमा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी बीस जनवरी को होने वाली विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर बल दिया गया। वक्ताओं ने एक एक स्वर में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मो.अलकमा ने कहा कि विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन बलौर मध्य विद्यालय के प्रांगण में होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो. अली अशरफ फातमी, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, बिहार विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक व स्थानीय विधायक ललित कुमार यादव, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, विधायक भोला यादव, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा भाग लेंगे। इस सम्मेलन में दरभंगा ग्रामीण विधान सभा के प्रत्येक बूथ के बूथ अध्यक्ष व बीएलए को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाएगा जो बूथ जीतेगा वही चुनाव जीतेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण व सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव, वरिष्ठ नेता विमल यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथिलेश सिंह, मुखिया रजि आलम, मीडिया प्रभारी कुमर यादव, पूर्व प्रमुख निर्मला देवी, विद्यानंद यादव सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जो बूथ जीतेगा वही चुनाव जीतेगा को हथियार बनाने उतरेगा राजद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अप्रैल 2024: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा यह महीना? जानें अपना मासिक राशिफल और उपाय

Monthly Horoscope: चैत्र माह के पावन दिवसों के साथ अप्रैल का महीना कई ज्योतिषीय...

IPL 2026: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में: जानिए क्यों हुआ यह बड़ा फैसला

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो...

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में कारोबारी की सरेआम हत्या, सड़कों पर फिर खून!

गोलियों की गूंज से थर्रा उठा मुजफ्फरपुर, अपराधियों ने बिछाया ऐसा जाल कि एक...

IPL 2026: कैमरून ग्रीन की चोट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान, मुंबई इंडियंस की बढ़ी चिंता!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें तेज करने वाले इंडियन प्रीमियर लीग...