back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 6, 2026
spot_img

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

- Advertisement -

चंदन पांडेय दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल ने दरभंगा टावर पर तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत का जश्न मनाया। मंगलवार को दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ता जमकर होली खेली। दीपावली भी मनाई गई जब जमकर आतिशबाजी हुई। यानी रंग-अबीर के साथ कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली व दीपावली मना ली। आखिर यह कांग्रेस की शानदार जीत है। वहीं, जुलूस के बाद मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि आज की राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश की जीत ने बता दिया कि जनता अब झांसे में आने वाली नहीं।

- Advertisement -

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

- Advertisement -

2019 में देश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। कल तक कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद अपने मजबूत राज्य से मुक्त हो रहे हैं। आज सत्य व विनम्रता की जीत हुई। झूठ व अहंकार की हार हुई। देश की जनता ने मंदिर, मस्जिद, हिंदू-मुसलमान करने वालों को यह जवाब दिया है कि देश की जनता सिर्फ कांग्रेस के साथ है। जुलूस में शामिल होने वालों में महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी,अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष खुशरुल हसन, जाले सेवादल प्रखंड अध्यक्ष इम्बेसात, सिंहवाड़ा सेवा दल प्रखंड अध्यक्ष दिलशाद अहमद, मो.नूर,अंकित सिंहा, मो. एजाज, मो. शाकिब, ज़ीशान हसन, तबस्सुम परवीन, संजीदा खातून, लाली ,शाहिना, फिरोजा खातून,रुह अफजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, विजय कुमार, आईटी सेल के अध्यक्ष पिंकू गिरी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय, विजय झा ने भी अपनी बात रखी।

तीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होलीतीन प्रदेश, जीत का जश्न : कांग्रेसियों की मनीं दीपावली, खेली होली

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पश्चिम एशिया तनाव: भारत की अर्थव्यवस्था पर गहराता संकट, जानिए 5 बड़े प्रभाव

पश्चिम एशिया तनाव: भू-राजनीतिक उथल-पुथल ने एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था के माथे पर...

Sayali Satghare: पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय गेंदबाज का कहर, उड़ीं गिल्लियां, फैंस बोले – वाह!

Sayali Satghare: क्रिकेट के मैदान पर जब भारतीय गेंदबाज अपनी लय में होती हैं,...

Naugachia Murder: प्रेम में धोखे का खूनी इंतकाम! प्रेमिका के भाई ने रची साजिश, दो दोस्तों को गोलियों से भूना

Naugachia Murder: प्रेम में मिले धोखे का खूनी इंतकाम! प्रेमिका के भाई ने रची...

Darbhanga News:बिरौल के ड्राइवर की Gorakhpur Road Accident में दर्दनाक मौत, आखिरी कॉल में पत्नी से कहा- ‘रुक कर फोन करता हूं’

Gorakhpur Road Accident: जिस बस का स्टीयरिंग व्हील थामकर मोहम्मद इस्लाम अपने परिवार का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें