दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो।17 फरवरी को राजमैदान में प्रस्तावित प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला जदयू की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष सुनील भारती सहनी की अध्यक्षता में किलाघाट में हुई। बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंत्री मदन सहनी को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया। वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मुख्यालय प्रभारी कामाख्या नारायण सिंह ने कहा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी को मजबूत बनाने व पंचायत स्तर तक पार्टी को धार दार बनाने के उद्देश्य से जो पंचायत अध्यक्ष को आई कार्ड व उनका नेम प्लेट पार्टी की ओर से निर्गत किया है। इसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच है कि हमारा पंचायत अध्यक्ष सबल रहेगा तभी संगठन मजबूत रहेगा। समय-समय पर पंचायत व बूथ अस्तर पर बैठक कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। लोकसभा चुनाव में जदयू बिहार में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर एक प्रखंड में तैयारी बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा, पूरे भारत में बिहार मॉडल की प्रशंसा व अनुसरण की जा रही है। मुख्यमंत्री धर्म व जात पात से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री के प्रयास से मिथिलावासियों को बहुत जल्द हवाई सेवा मिलनी शुरु हो जाएगी। सात निश्चय कार्यक्रम व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
बैठक को संबोधित करते हुए खाद्य व उपभोक्ता मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा, मुख्यमंत्री की ओर से पिछड़ा अति पिछड़ा समाज के लिए किए गए कार्यों के साथ-साथ चलाए जा रहे योजनाओं व लोक शिकायत निवारण अधिनियम कानून की जानकारी पंचायत स्तर तक आम-आवाम के बीच जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव होने में बहुत कम समय बचे हैं, इसलिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूती से सक्रिय हो जाएं ताकि जदयू अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके।
भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शराब बंदी कानून लागू कर वंचित समाज का सबसे अधिक भला किया है शराब से दलित महादलित समाज सबसे अधिक प्रभावित थे। नशा बंदी के बाद इस समाज में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। कहा कि इन वंचित समाज के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसकी विस्तृत जानकारी प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री व प्रदेश से आने वाले नेता देंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की ओर से निर्देशित सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत जो कार्यक्रम दो चरणों में चलाए गए उसे आप तमाम कार्यकर्ता साथियों ने पंचायत स्तर तक चलाकर संगठन को मजबूत किया उसके लिए सभी कार्यकर्ता साथी बधाई के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में हर एक पंचायत से कम से कम पचास कार्यकर्ताओं को लाने का प्रदेश पार्टी ने जो टारगेट रखा है उसे पूरा करने में तमाम कार्यकर्ता मजबूती से लगकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि सत्रह फरवरी को दरभंगा राज मैदान में प्रमंडल लिए कार्यकर्ता सम्मेलन दरभंगा में होना है इसलिए दरभंगा जिला के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जाती है उन्होंने उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष से आग्रह किया कि अपने-अपने प्रखंड एवं पंचायत में पू बैठकर सम्मेलन को सफल बनाने में युद्ध स्तर पर लग जाएं सम्मेलन का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों की जानकारी देकर लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। बैठक में मुख्य रुप से जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खां रुमी, विधायक सुनील चौधरी ,विधायक लक्ष्मेश्वर राय, गुलजार देवी, पूर्व मंत्री राम लखन महतो, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ,जिला संगठन प्रभारी विपिन कुमार सिंह, दुर्गेश राय, श्री गरीब दास, विधानंद विकल, विनोद कुमार चौधरी ,तकी अख्तर, डॉ. इजहार अहमद उपेंद्र सुहानी दुर्गेश राय एहसानूल हक, प्रदीप महतो, कन्हैया प्रसाद साह ,दीदार हुसैन चांद ,मदन प्रसाद राय, श्याम रेखा मिश्र, श्याम किशोर प्रधान डॉ रामप्रवेश पासवान डॉ राम मोहन झा, प्रो अशोक सिंह, रविंदर यादव, रामविलास मंडल, इस मत जहां मंडल गंगा प्रसाद सिंह, अनिल बिहारी, सहदेव राम, जियाउर रेहमान तारा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




You must be logged in to post a comment.