spot_img

दरभंगा शहर में भीषण पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का नगर निगम पर प्रदर्शन, तालाबंदी, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

  दरभंगा शहर में भीषण पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का नगर निगम पर प्रदर्शन, तालाबंदी, हंगामा

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर में पीने के पानी की हाहाकार हो चुकी स्थिति के खिलाफ जिला कांग्रेस सेवा दल का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहरी जनता को पीने का पानी सही से नहीं मिलने व  समस्या का समाधान करने में निगम के अधिकारियों की मनमर्जी व आनाकानी के खिलाफ नगर निगम मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। तालाबंदी करते हुए जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते अधिकारियों को होश में आने का शंखनाद किया। प्रदर्शन में सैकड़ों आम जनता के साथ कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने लगभग तीन घंटे तक नगर निगम के सभी कार्यालयों को ठप करते हुए उसमें ताला जड़ दिया। इससे सभी कार्य बाधित हो गए। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं जिला कांग्रेस सेवा दल की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी के साथ नगर प्रशासन मुर्दाबाद ,पीएचडी डिपार्टमेंट चोर है के नारे लगा रहे थे। मौके पर सभा का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

दरभंगा शहर में भीषण पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का नगर निगम पर प्रदर्शन, तालाबंदी, हंगामा

- Advertisement -

इसकी अध्यक्षता करते हुए दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि पिछले एक डेढ़ सालों से दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल कई बार नगर निगम पर धरना दे चुका है मगर पानी की समस्याओं के साथ कई मूलभूत समस्याओं का निदान निगम की ओर से नहीं किया गया है। इसको लेकर  पिछली बार जब दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल ने धरना दिया तो नगर आयुक्त ने वादा किया था कि फरवरी के पहले महीने से शहर में लोगों को पानी के पाइप लाइन से कनेक्शन दिया जाएगा।आज पीएचडी डिपार्टमेंट के एक ठेकेदार की ओर से  लाल बाग में कुछ पैसे लेकर पानी के पाइप लाइन से एक आदमी को कनेक्शन दे रहा था जिसका मुझे पता होने पर वहां मैंने पहुंचकर उस काम को रोकवाया और मजबूरन मुझे यह तालाबंदी करने का कदम उठाना पड़ा।

डॉ. हसन ने कहा कि एक अमीर आदमी के पास पैसा है तो वह पानी का कनेक्शन पैसा देकर ले ले लेकिन जिस गरीब आदमी के पास पैसा नहीं है तो क्या वह प्यासा मरे, इंसान भूखा जी सकता है पर प्यासा नहीं। अफसोस की बात यह है कि दरभंगा के नगर विधायक और सभी जनप्रतिनिधियों को शहरवासियों के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं सब सत्ता के सुख भोगने में व्यस्त हैं,दरअसल केंद्र सरकार और बिहार सरकार दोनों ही गरीब विरोधी सरकार है 2019 के लोकसभा में देश की जनता जवाब देगी। जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। अगला प्रधानमंत्री के रूप में भाई राहुल गांधी को चुनेगी।

दरभंगा शहर में भीषण पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस का नगर निगम पर प्रदर्शन, तालाबंदी, हंगामा

दरभंगा कांग्रेस सेवा दल की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी ने कहा कि नगर निगम और पीएचडी डिपार्टमेंट दोहरा चरित्र अपना रही है अमीरों के लिए सब सुख सुविधा देने में यह लोग आगे हैं,गरीबों के लिए कोई सुख सुविधा नहीं है इनके नजर में लेकिन अगर नगर निगम अपने रवैया में सुधार नहीं लाएगी तो नगर निगम को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा और नगर निगम के प्रशासनिक पदाधिकारी इसके लिए तैयार रहें। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वालों में कांग्रेस के नेता डॉ. बदरुल हसन, मो. नूर, तबस्सुम परवीन, अनुराग सिंह, अंकित सिन्हा ,मो. साकिब, मो. साबिर, अभिनंदन कुमार ,मो. तमन्ना, फैसल खान, एजाज खान ,रंजीत कुमार, शकीला खातून, फिरोजा खातून ,लाली, रूह अफजा, सहानी परवीन, मो. जफीर, अमित झा, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के आखिर में नगर आयुक्त से वार्ता आम जनता के बीच में हुई जिसमें नगर आयुक्त ने यह वादा किया कि पंद्रह दिन का मुझे समय दिया जाए। पंद्रह दिन में शहरवासियों को जहां जहां पाइप लाइन बिछा है वहां से फ्री कनेक्शन देने का व्यवस्था शुरू करवा दूंगा। उनके इस वादा करने पर दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल ने मुख्य द्वार पर से अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव: खाली 10 सीटों पर EC का बड़ा ऐलान, चुनावी बिसात बिछानी शुरू!

बिहार विधान परिषद चुनाव: बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हो रही नौ सीटों और एक उपच

Bihar Tourism: 14 देशों के 42 विदेशी इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दिखाएंगे बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव की अनोखी झलक, जानिए...

Bihar Tourism: बिहार की धरती, जिसे ज्ञान और विरासत की खान कहा जाता है, अब दुनिया के सामने अपनी पूरी चमक बिखेरने को तैयार है। राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय के सा

बिहार के 10 लाख घरों में लगेंगे Solar Panels: CM ने दिए तेज़ निर्देश, मिलेगी मुफ्त बिजली!

Solar Panels: बिहार के घरों में अब बिजली के बिल से आजादी मिलने वाली है! राज्य सरकार ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत 10 लाख घरों को रोशन करने क

Bihar Tourism: बिहार सरकार का अनोखा फरमान, कर्मचारियों को अब हर 3 महीने में परिवार संग करना होगा ‘पर्यटन’

Bihar Tourism: बिहार सरकार ने एक ऐसा फरमान जारी किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। अब राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर तीन महीने पर... #SamratChoudhary #BiharTourism #बिहार_सरकार