केवटी, देशज टाइम्स। खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के मध्य विद्यालय लदारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाराडीह व घोवीगामा, महेसाजान व एनपीएस घोवीगामा के बच्चों को टीकाकृत किया गया। टीकाकृत एएनएम मंजू श्रीमाली, गुंजन कुमारी, अभिलाषा कुमारी, मीना कुमारी तथा विनीता कुमारी व शहनाज बेगम ने किया। मौके पर डब्ल्यूएचओ के एफएम काशीनाथ सिंह व बीसीएम नीतीश सहाय समेत अन्य मौजूद थे।
इंसेट,
केवटी, देशज टाइम्स। केवटी पुलिस ने आठ फरवरी की शाम कोयला स्थान से शराब पीकर हंगामा करते हुए नारियल टोल गांव के कैलाश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे कमतौल थाना पर लाकर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करवाया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई । इस संबंध में पुअनि मो.मोहसिन खान के बयान पर उसके खिलाफ मद्द निषेध एवं उत्पाद अघिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।








You must be logged in to post a comment.