spot_img

ध्यान, प्रवचन, गुरु दीक्षा, शक्तिपाठ से गूंजेगा हराही

spot_img
- Advertisement -

ध्यान, प्रवचन, गुरु दीक्षा, शक्तिपाठ से गूंजेगा हराहीदरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार की ओर से आयोजित राम जानकी विवाह पंचमी के चैतन्य महापर्व पर भगवत सदगुरूदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली के सानिध्य में सदगुरूदेव  कैलाश चंद्र श्रीमाली आठ दिसंबर को दरभंगा आएंगे। इनके दरभंगा आगमन को लेकर अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार दरभंगा के साधक व शिष्यों ने श्रीराम जानकी साधना महोत्सव की तैयारी को अंतिम रुप दे दिया है। जानकारी के अनुसार, यह दो दिवसीय महोत्सव आठ दिसंबर से शुरु होगा। महोत्सव का आयोजन रेलवे सामुदायिक भवन हराही पोखर के निकट होगा। महोत्सव की खास बात यह है कि मनुष्य को आध्यात्मिक चेतना से आत्मसात कराने के लिए व इस चेतना को जागृत करने के लिए शिष्यों को ध्यान, प्रवचन,अंकन, शक्तिपाठ समेत अन्य क्रियाओं से आत्मसात कराना व अंत में गुरु से दीक्षा लेकर अपने व्यक्तित्व को गुरू जैसा अनुकरणीय बनाना है। आयोजन में लगे सिद्धाश्रम साधक परिवार के श्याम कुमार पासवान ने देशज टाइम्स को बताया कि इस महोत्सव को लेकर स्थानीय परिवार में हर्ष है। वहीं, साधक परिवार के सदस्य सुदूर से आने वाले साधक व शिष्यों के ठहरने मेंकोई परेशानी ना हो इसके लिए सभी जोर शोर से तैयारी में लगे हैं। साथ ही सभी साधक व शिष्यों के लिए महाप्रसाद की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रामनाथ महासेठ, मनीष राज, जयेश आनंद, राघवेंद्र महतो, रविशंकर प्रसाद, शंकर चौधरी, अभय सिंह, नीरज खन्ना समेत अन्य साधक लगे हुए हैं।ध्यान, प्रवचन, गुरु दीक्षा, शक्तिपाठ से गूंजेगा हराही

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL