spot_img

नरेंद्र-नीतीश ने बना डाला सवर्णों को दोयम दर्जे का नागरिक, बेच डाला राजनीतिक मंडी में

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के बैनर तले रविवार को सवर्ण जागरण अभियान को लेकर सवर्ण समाज के सभी सांसद विधायक, मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय पर आयोजित इस प्रदर्शन से सवर्णों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की गई। सवर्ण समाज के सभी सांसद विधायक, मंत्री को सवर्णों का जयचंद कहकर उसके खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। सवर्ण मोर्चा के इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र झा ने कहा कि सवर्ण समाज को सभी राजनीतिक मंडी में आज तक बेचा गया। वहीं, सवर्ण मोर्चा के वरिष्ठ नेता मोहन झा उर्फ राजा जी झा ने कहा

- Advertisement -

नरेंद्र-नीतीश ने बना डाला सवर्णों को दोयम दर्जे का नागरिक, बेच डाला राजनीतिक मंडी में

- Advertisement -

कि सवर्ण समाज के वोट लेने के लिए पहले सवर्ण बनकर समाज के पास आते हैं। वोट मिलते ही सांसद विधायक, मंत्री बनने पर वही व्यक्ति सवर्ण समाज विनाशक अभियान चलाने लगते हैं। ऐसे सभी लोगों का अब राजनीतिक सफाया करने का काम अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की ओर से किया जाएगा। प्रदर्शन में सवर्ण युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार झा, सवर्ण मोर्चा जिला महासचिव प्रो. बच्चा झा,सुशील झा, राज नारायण झा, दिनेश झा, राम कुमार मिश्रा, मोहन झा, रमण झा, बैजनाथ झा,वरिष्ठ नेता नारायण झा, रतन झा,विनय झा, मणीकांत झा,ताराबहादुर झा,जिला सचिव राजेश झा, राकेश झा, दिगंबर झा, महिंदर झा, कमलाकांत झा, अभय झा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास: 13 साल बाद मिली पहले मुकाबले में शानदार जीत!

Mumbai Indians: अरे वाह! आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका मुंबई इंडियंस के...

मुंबई इंडियंस ने 13 साल के सूखे को खत्म कर रचा इतिहास, KKR को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार आप सालों से कर रहे थे,...

Vivo V70 FE: 200MP कैमरे, 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री तय, क्या बनेगा नया गेम चेंजर?

Vivo V70 FE: Vivo V70 FE के आने से मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक...

Hyundai Exter बनाम Grand i10 Nios: जानें SUV और हैचबैक के रोमांचक मुकाबले में कौन है बेहतर विकल्प?

Hyundai Exter: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी एंट्री-लेवल सेगमेंट की बात आती है,...