spot_img

नेपाल में उग्रतारा मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 19 लोगों की मौत, 24 से अधिक जख्मी, 4 की हालत गंभीर काठमांडू रेफर

spot_img
- Advertisement -

नेपाल में उग्रतारा मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 19 लोगों की मौत, 24 से अधिक जख्मी, 4 की हालत गंभीर काठमांडू रेफर

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नेपाल में गुरुवार की रात भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने से उग्रतारा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस डोटी-डडेलधुरा डॉ. केआई सिंह राजमार्ग स्थित रडूवा खोल के समीप हादसे का शिकार हो गई। गुरूवार की रात दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार कर रहे उन्नीस लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं जिनका इलाज स्थानीय व धनगढ़ी स्थित कोल्हापुर मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इन जख्मियों में चार की हालत चिंताजनक है। इन्हें बेहतर उपचार के लिए काठमांडू अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 46 लोग सवार थे। सभी लोग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। डीएम मोहन जोशी व एसपी डंबर केसी ने बताया कि अमरगढ़ी नगरपालिक के रडूआ के समीप बस तीन सौ फीट गहरे खाई में गिर गई जिससे करीब दस लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई वहीं कुछ लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। मरे लोगों में से कुछ की पहचान नहीं हो पाई। वैसे,  मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका से लोग सहमें हैं। नेपाल में उग्रतारा मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 19 लोगों की मौत, 24 से अधिक जख्मी, 4 की हालत गंभीर काठमांडू रेफरImage result for नेपाल में दुर्घटना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

iPhone: अब आपकी कॉल का तुरंत होगा अनुवाद, एप्पल का नया फीचर बदलेगा बात करने का तरीका

iPhone: एप्पल ने अपने लेटेस्ट iOS 26 और Apple Intelligence अपडेट के साथ संचार...

सरकार की नई घोषणा: इलेक्ट्रिक स्कूटर अब और भी सस्ते!

Electric Scooter: अगर आप भी एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं,...

आमिर खान: जब फिल्मों से था परहेज़, आखिर क्या थी वजह?

Aamir Khan News: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को भला कौन...

MI vs KKR: आईपीएल 2024 का महामुकाबला, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स!

MI vs KKR: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में एक और रोमांचक भिड़ंत...