मई,13,2024
spot_img

पचीस सालों से जरूरतमंदों को संजीवनी दे रहे संजीव

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

पचीस सालों से जरूरतमंदों को संजीवनी दे रहे संजीव

हनुमाननगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के पंचोभ पंचायत में शनिवार को कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शैल विमल स्वास्थ्य व समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस शिविर में हनुमानननगर व बहादुरपुर के कुल सतरह पंचायत के 550 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे गए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि करीब पचीस वर्षों से हमारे संस्था की ओर से क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों को चिह्नित कर ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि उन्हें कुछ मदद मिल सके। पंचायत के मुखिया राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता वाली इस शिविर का उद्घाटन करते हुए बीडीओ ओमप्रकाश ने लोगों से कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के लोगों का यह दायित्व बनता है कि वे परिवारों में एकता कायम रखने में मदद पहुंचाए,गरीब व असहाय लोगों की सहायता करें। अगली पीढ़ी को अपपने से बड़ों को मान -सम्मान देना सिखाए।कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मौके पर नवनीत चौधरी, पंकज चौधरी, महेंद्र साह, आशुतोष मिश्र, सरोजा मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

पचीस सालों से जरूरतमंदों को संजीवनी दे रहे संजीव

इधर,वृद्ध की मिली लाशपचीस सालों से जरूरतमंदों को संजीवनी दे रहे संजीव

हनुमानननगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। विशनपुर थानाक्षेत्र के पोअरिया पुरानी पुल के नीचे से शनिवार की दोपहर एक अज्ञात वृद्ध की लाश बरामद हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामबालक पासवान के अनुसार लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | Jaley News। जाले बेलवारा के लोगों ने कहा, करेंगे Vote का बहिष्कार, तो देखिए BDO दीनबंधु दिवाकर ने क्या कहा, देखें VIDEO

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें