spot_img

पारस हॉस्पिटल बंद करो… मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मौत पर बवाल

spot_img
- Advertisement -

पारस हॉस्पिटल बंद करो… मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मौत पर बवाल

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सदर थाने के सोनकी ओपी क्षेत्र के देकुली चट्टी के पास बुधवार को बस व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक राहगीर की मौके पर मौत व बाइक सवार दवा कंपनी के दो लोगों में एक की मौत से गुस्साए घायल दवा कंपनी के एरिया मैनेजर जितेंद्र ठाकुर की बुधवार की देर रात मौत पर बवाल हो गया। गुरुवार को परिजनों व मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने बवाल काटते हुए पारस

- Advertisement -

पारस हॉस्पिटल बंद करो… मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मौत पर बवाल

- Advertisement -

हॉस्पिटल को बंद कराने की जिद पर अड़ गए। अल्लपट्टी स्थित पारस अस्पताल के समीप रोड जाम करते हुए मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने  सुबह करीब नौ बजे से सड़क पर पारस अस्पताल को बंद कराने व पांच करोड़ रुपया मुआवजा देने की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर लहेरियासराय, नगर समेत आसपास के थानों से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया।

पारस हॉस्पिटल बंद करो… मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मौत पर बवाल

जानकारी के अनुसार, सदर थाने के सोनकी ओपी क्षेत्र के देकुली चट्टी के पास बुधवार को बस व बाइक की टक्कर में एक राहगीर की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि, बाइक सवार दवा कंपनी के दो लोगों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां नाजुक स्थिति देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवार लहेरियासराय थाने के खाजासराय के यदुनंदन ठाकुर के पुत्र जितेंद्र ठाकुर व समस्तीपुर कल्याणपुर के मलगदपुर खजुरी के राम किशोर ठाकुर के पुत्र राजा ठाकुर को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।    चिकित्सकों ने रक्त

पारस हॉस्पिटल बंद करो… मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मौत पर बवाल

की कमी बताकर ब्लड बैग मंगा लिया। इसके बाद जितेंद्र ठाकुर को रेफर कर दिया। इसपर परिजनों ने तत्काल  हंगामा करते हुए अस्पताल का  शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र व राजा को एंबुलेंस से पटना भेजवाया। मुजफ्फरपुर के पास जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। सुबह से सड़क पर उतरकर यातायात को बाधित कर दिया।

पारस हॉस्पिटल बंद करो… मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मौत पर बवाल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL