spot_img

फरवरी में होगा क्षत्रिय महासभा का जिला सम्मेलन, इसी महीनें तारालाही में रोड जाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय-एकमीघाट के समीप बलराम सिंह के आवास पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कोर कमेटी व जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष संतोष सिंह के संचालन में हुई। रविवार को आयोजित बैठक में उपस्थित दर्जनों लोगों ने तय किया कि आगामी फरवरी के प्रथम सप्ताह में महासभा का जिला सम्मेलन किया जाए। इसकी तैयारी के लिए आगामी सप्ताह बैठक कर तिथि व जगह निर्धारित की जाएगी। वहीं तय किया गया कि तारालाही के सुनील सिंह हत्याकांड के विरोध तारालाही  में लहेरियासराय समस्तीपुर पथ को जाम किया जाएगा। साथ ही दरभंगा के जिला व सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह के भाई को यूपी में अपराधियों की ओर से हत्या किए जाने के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए महासभा शोक संवेदना व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. अशोक सिंह, प्रो. विजेंदर सिंह, उपाध्यक्ष नवनीत सिंह व बिजली सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री अरुण सिंह, आलोक रंजन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, नवीन सिंह, रघुवंशी, रणजीत सिंह, सरोज सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, भोला सिंह, डॉ. सुनील सिंह, हेमचंद्र सिंह, श्याम सिंह, मनोज सिंह, अमर सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश्वर सिंह,  मनोज कुमार सिंह, प्रशांत सिंह रूपक  सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।   फरवरी में होगा क्षत्रिय महासभा का जिला सम्मेलन, इसी महीनें तारालाही में रोड जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास: 13 साल बाद मिली पहले मुकाबले में शानदार जीत!

Mumbai Indians: अरे वाह! आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका मुंबई इंडियंस के...

मुंबई इंडियंस ने 13 साल के सूखे को खत्म कर रचा इतिहास, KKR को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार आप सालों से कर रहे थे,...

Vivo V70 FE: 200MP कैमरे, 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री तय, क्या बनेगा नया गेम चेंजर?

Vivo V70 FE: Vivo V70 FE के आने से मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक...

Hyundai Exter बनाम Grand i10 Nios: जानें SUV और हैचबैक के रोमांचक मुकाबले में कौन है बेहतर विकल्प?

Hyundai Exter: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी एंट्री-लेवल सेगमेंट की बात आती है,...