जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार सिंह ने बकरी पालन का ग्रामीण अर्थव्यस्था में महत्व पर प्रकाश डाला। गृह वैज्ञानिक सीमा प्रधान ने बकरी पालन से ग्रामीण महिलाओं से जुड़ाव पर प्रकाश डाला। उधान वैज्ञानिक अंबा कुमारी ने बकरी पालन का उद्यानिक फसलों से जुड़ाव पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में महिलाओं के साथ कुल तीस लोगों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार के प्रशिक्षण में ब्लैक बंगाल, बरवरी नस्ल के पालन के संदर्भ में बतलाया गया।
- Advertisement -

- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.