back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

बच्चों ने मनवाया लोहा कितने विवेक हैं हम

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जाले इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर क्विजज प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्थानीय महावीर बाजार के निकट एक शिक्षण संस्थान में आयोजित एबीपी के नगर मंत्री अभिराम ठाकुर की अध्यक्षता व चंद्रप्रकाश के संचालन में आयोजित अंग्रेजी में स्वामी विवेका नंद की जीवनी पर दिए भाषण में  प्रथम विजेता जयमाला कुमारी, द्वितीय निकेता कुमारी,तृतीय पुरस्कार टुनटुन कुमार व प्रवेश कुमार को शिल्ड के साथ स्वामी विवेकानंद के जीवनी की पुस्तक दी गई। इस मौके पर शिक्षक सुबोध कुमार राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर हमेशा मेहनत करें,सफलता निश्चित मिलेगी। इधर,

- Advertisement -

बच्चों ने मनवाया लोहा कितने विवेक हैं हम

- Advertisement -

अहिल्यास्थान भी विवेकानंद की याद में किया नवगान

अहिल्यास्थान स्थित संस्कृत महाविद्यालय में  राष्ट्रीय सेवा योजना  की ओर से  राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भगलू झा ने अध्यक्षता करते  हुए कहा कि स्वामी जी के विचारों व आर्दशों को अपने जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। सह  प्राचार्य डॉ. दिगम्बर मिश्र ने कहा कि युवक ही राष्ट्र के कर्णधार होते हैं। सभी बुरे व्यसन को त्याग कर राष्ट्र के निर्माण मे अग्रणी बनें। डॉ. निहार रंजन सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वामी जी के जीवन व विचारों  को पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के  माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अभय शंकर, डॉ. त्रिलोक झा, डॉ. जयप्रभा कुमारी, डॉ. सुभाष चन्द्र प्रसाद,  गोपाल कुमार,भोलनाथ झा ने अपने विचार रखे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों अजीत कुमार झा, अविनाश कुमार झा, गुडू कुमार झा, विभा देवी, सुमन कुमारी ने भी स्वामी विवेकानंद पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। स्वागत भाषण डॉ. अभय शंकर औऱ धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जयप्रभा कुमारी ने किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर न्यूज़: नई दुर्गा स्थान में गूंजी निष्काम भक्ति की गाथा, भावविभोर हुए श्रद्धालु

भागलपुर न्यूज़: जीवन की आपाधापी में सुकून की तलाश, और फिर भक्ति की धारा...

Bihar Foundation Centers: बिहार में 101 बुनियाद केंद्र, लाचारों का बन रहे संबल, जानें क्या है खास

जिंदगी की ढलान पर अक्सर इंसान अकेला पड़ जाता है, जब उम्मीदें धुंधलाने लगती...

अयोध्या का सबसे बड़ा संकट: जब कैकेयी ने मांगा राम वनवास और भरत के लिए राजगद्दी

Ram Vanvas: कभी-कभी एक चिंगारी पूरे महल को जला देती है, और अपनों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें