राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बीडीओ महेश चंद्र ने शनिवार को माघोपट्टी पंचायत के वार्ड एक, दो, ग्यारह व बारह में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत चौपाल आयोजित कर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने व स्वस्थ रहने का गुर सिखाते हुए स्वच्छता के साथ शौचालय निर्माण को लेकर लोगों को जागरूक किया। कहा कि शौचालय बनवाना बड़े पुण्य का काम है। इससे स्वच्छता को बल मिलता है और जहां स्वच्छता है वहां लक्ष्मी का आगमन होता है। शौचालय के उपयोग की महत्ता, शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार से लोगों को जानकारी उन्होंने दी। चौपाल में निर्वाचन प्रशिक्षक प्रशांत कुमार झा, वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष शाहिल अब्बासी, किसान सलाहकार अखिलेश कुमार साह, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार पाठक, लक्ष्मण प्रसाद यादव के अलावा संबंधित वार्डों के वार्ड सदस्य व पंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बनिए पुण्य के भागी, बेहतर सोच के साथ बनाइए शौचालय
ताज़ा खबरें
Editors Note
लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।
- Advertisement -
- Advertisement -