back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बाइकर्स ने एमआरएम की पूर्व प्रिसिंपल मंजुला सिन्हा से 60 हजार लूटे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर में बाइकर्स गैंग की बादशाहत एकबार फिर आम लोगों की जिंदगी नरक बनाने पर तूली है। गैंग की बदमिजाजीअब सिर चढ़कर बोलने लगा है। इससे आम लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है मगर पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी इसे रोक पाने में असमर्थ दिख रहा है। यही वजह है कि इसकी दबंगता से शहर का आम इंसान अपनी जमा पूंजी गंवा रहा है। पहले अग्रवाल ड्रेसेज के मालिक ने बारह लाख गंवाए सोमवार को एमआरएम कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर मंजुला सिन्हा इस गिरोह की शिकार बनी। हद तो यह कि पुलिसकर्मी उसी अग्रवाल ड्रेसेज से बारह लाख लूट मामले में चंद अपराधियों को पकड़ने के एवज में चैंबर ऑफ कामर्स से वाहवाही लूटते सम्मान पा रहे थे इसी बीच अपराधियों की दहशतगर्दी ने एक प्रोफेसर को ना सिर्फ रिक्शे से नीचे पटक दिया बल्कि साठ हजार कैश समेत अन्य जरूरी कागजात लूटकर चलते बने। यह शहर को दागदार करने वाली घटना पुलिस प्रशासन के माथे पर कलंक से कम नहीं दिख रही। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर विवि थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक से साठ हजार रुपए निकाल कर श्रीमती सिन्हा रिक्शा से अपने घर दिग्ही पश्चिम जा रही थी। इसी बीच एमआरएम कॉलेज व आयकर चौराहा के बीच बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर पीछे से बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान प्रोफेसर श्रीमती सिन्हा इस छीनाछटपी  के दौरान रिक्शा से गिर गई। इससे श्रीमती सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने अपना काम तमाम करते हुए बैग लेकर फरार हो गया। बैग में रखे साठ हजार नकद, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पोस्ट ऑफिस के पास बुक, पैन कार्ड व आधार कार्ड लेकर गैंग के सदस्य वहां से रफूचक्कर हो गए। घटना दोपहर के करीब दो से ढ़ाई बजे के बीच की है। इस बीच नगर थाना पुलिस बैंक की सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह के भीतर ही अग्रवाल ड्रेसेस के मालिक से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने बारह लाख छीन लिए थे जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधा दर्जन अपराधियों को हिरासत में लिया था। इसी उपलक्ष्य में पुलिस पदाधिकारियों समेत एसएसपी को सम्मानित किया जा रहा था कि इधर, बाइकर्स गैंग ने पूरी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए।बाइकर्स ने एमआरएम की पूर्व प्रिसिंपल मंजुला सिन्हा से 60 हजार लूटे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market हाहाकार: निवेशकों के 7.55 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या है गिरावट की मुख्य वजह?

Stock Market: तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते...

Aaj Ka Rashifal: 20 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल और ग्रहों का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थितियाँ...

PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक सुविधा वाला UPI Payment, 5000 तक का भुगतान अब एक टच से!

UPI Payment: डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे में फिनटेक कंपनियों का नवाचार लगातार जारी...

छोटे बच्चों की पढ़ाई बनेगी मजेदार: NCERT e-Magic Box ऐप से AI करेगा बच्चों का मार्गदर्शन

NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल युग में, बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें