back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बाइक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बाइक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत…राहुल कुमार सिंह केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा – जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी के पल्स टू रामजुलुम उच्च विद्यालय केवटी – वनबाड़ी के समीप ऑटो व बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार मजदूर की मौत  शाम हो गई। मृतक मजदूर खपरपुरा गांव निवासी स्व.चुल्हाई पासवान के पैतीस वर्षीय पुत्र किसुन पासवान बताया गया है। बताया जाता है कि वह बाइक से उसी की ओर से वापस घर खपरपुरा लौट रहा था। इसी दौरान दरभंगा से यात्रियों को लेकर औसी की ओर आ रहे ऑटो से उसकी बाइक उक्त स्थल पर टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए प्रसव उपरांत प्रसूति को घर नयागांव पहुंचाकर लौट रहे 102 नंबर की एंबुलेंस से सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे – केवटी भेजा। जख्मी मजदूर की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पास डीएमसीएच रेफर कर दिया था। डीएमसीएच से भी इलाज के बाद शनिवार को उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जा रहे थे। इसी क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। केवटी पुलिस घटना के दिन उपरोक्त स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया था  जबकि ऑटो चालक मौके का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गया था। उधर, किशुन की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई । परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं गांव में सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार एवं प्रखंड कार्यालय के नाजीर अशोक राम खपरपुरा पहुंचकर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रूपये का चेक प्रदान किया।बाइक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS iQube का जलवा कायम, Ola और Ather हुए पीछे!

Electric Scooter: भारत में परिवहन का भविष्य तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़...

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन: ‘लाफ्टर शेफ’ में साथ, घर पर क्या है तैयारी?

Karan Kundrra News: प्यार का महीना, मोहब्बत का त्योहार और सितारों की दुनिया में...

दिल्ली की बेटियों के लिए सरकारी योजना: लखपति बिटिया से सुनिश्चित होगा उज्ज्वल भविष्य

सरकारी योजना: दिल्ली सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को सुरक्षित करने...

Patna News: बिहार में मत्स्य क्रांति की नई इबारत, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा प्रशिक्षण और आवास, जानें क्या है खास

Patna News: बिहार में मछली पालन की दुनिया बदलने वाली है, क्योंकि राजधानी पटना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें