back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, एफआईआर

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। अतरबेल जाले राजकीय उच्च पथ ब्रह्मपुर हाई स्कूल के समीप घर से खेत पर जा रहे ब्रह्मपुर गांव के साठ वर्षीय वृद्ध विनय ठाकुर की बाइक की ठोकर से मौत हो गई। जख्मी हालत में उन्हें परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दरभंगा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां जहां एमआईसीयू के गहन चिकित्सा के क्रम में  रविवार की रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 39 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार ठाकुर ने पिता की मौत पर दरभंगा के बेता ओपी में आवेदन देकर सिंहवाड़ा के जगदेव शाह के पुत्र महेंद्र शाह पर बाइक से ठोकर मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मनोज ने अपने दिए आवेदन में बताया है कि बीते पांच जनवरी को उसके पिता अपने घर से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में ब्रह्मपुर उच्च विद्यालय के समीप तेज गति से आ रही बाइक ने उनके पिता को रौंद दिया। बाइक की ठोकर से वृद्ध जख्मी की पंद्रह घंटे इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, एफआईआर

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़ें,
मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के कमतौल स्थित गायत्री चेतना केंद्र के सौजन्य से सोमवार को गायत्री शक्ति पीठ मस्तिचक (सारण) की ओर से संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ.अनिल कुमार ने लगभग एक सौ चालीस मरीजो के नेत्रों का परीक्षण किया। मौके पर गायत्री परिवार कमतौल के कई सदस्य मौजूद थे। गायत्री परिवार कमतौल के महेंद्र पटवा ने देशज टाइम्स को बताया कि गरीबों की चिकित्सा  व्यवस्था नि:शुल्क दी जानी है। इन गरीबों को शल्य चिकित्सा मुफ्त  किए जाने के लिए संस्थान सभी चयनित मरीजों को तेरह जनवरी को अपने अस्पताल के वाहन से मस्तिचक हॉस्पिटल ले जाकर मुफ्त  चिकित्सा करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jio Prepaid Plan: जियो का ₹189 का यह प्रीपेड प्लान बन रहा है ‘पैसे वसूल’ विकल्प, जानिए क्यों!

Jio Prepaid Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, रिलायंस जियो ने...

Bhojpur Firing: भोजपुर रजिस्ट्री ऑफिस में खूनी खेल, जमीन विवाद में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, 6 घायल

Bhojpur Firing: कानून व्यवस्था को चुनौती देती अपराधी बेख़ौफ़, दिनदहाड़े खुलेआम गोलियां बरसाना अब...

Bhagalpur Crime News: बेखौफ हुए अपराधी! CSP संचालक को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक, पटना रेफर

Bhagalpur Crime News: भागलपुर की धरती एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल...

दमदार Tata Sierra का ARAI माइलेज हुआ रिवील, जानें कितनी होगी जेब पर असर

Tata Sierra: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ वाहन ऐसे होते हैं जिनकी वापसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें