spot_img

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 युवक 2 बाइक 1 पिस्टल 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 युवक 2 बाइक 1 पिस्टल 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कमलौल से घनश्यामपुर तक जुड़े तार को पुलिस ने एक-एक कर पटाक्षेप करते हुए चार युवकों को पिस्टल के साथ दबोच लिया है। इस सफलता में पुलिस का साथ ग्रामीणों ने बखूबी निभाया। जानकारी के अनुसार,  थाना क्षेत्र के सनहपुर से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर लिया।साथ ही इस मामले में एक पिस्टल के साथ चार युवक को गिरफ्तार किया गया है।  देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार  घटना की शुरूआत समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना फुलहारा के अरुण कुमार  से शुरू होती है जो अपनी होंडा शाइन बाइक से सनहपुर में अपने ससुराल आए हुए थे। बाइस नवंबर की रात उन्होंने बाइक को दरवाजा पर लगा दिया। अगली सुबह बाइक गायब थी। इसी दौरान गांव के बगल में सुनसान जगह पर ग्रामीणों ने एक डिस्कवर बाइक  देखी  ,लेकिन वह बाइक गांव के किसी व्यक्ति की नहीं थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बाइक की निगरानी शुरू कर दी। बाद में उस बाइक को लेने के लिए एक युवक पहुंचा जिसे गश्ती पर निकली सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से धर दबोचा।

- Advertisement -

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 युवक 2 बाइक 1 पिस्टल 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार

- Advertisement -

एसडीपीओ अनोज कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम ऋषिकेष भारद्वाज उर्फ रवि बताया। वह कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि अरुण की बाइक को उसी ने चोरी की।उस बाइक को उसने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी के मो. शाहरुख को दिया है। उसने बाइक को आठ हजार रुपए में बेचकर पैसा रवि को दे दिया ।इसके बाद सिंहवाड़ा व कमतौल थाना की पुलिस ने छापेमारी कर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रासियारी घाट पुल के पास से चोरी हुई बाइक को चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर लिया। शाहरुख के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि छठ पर्व की रात ब्रह्मपुर में छठ घाट पर ऋषिकेश उर्फ रवि ने गांव के ही अपने दो दोस्तों शिशिर कुमार भारद्वाज उर्फ सुमन व सुधाकर कुमार के साथ अतिशबाजी के दौरान हवाई फायरिंग की थी। फायरिंग की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सुधाकर ने पिस्टल को शाहरुख को बुलाकर दे दिया। पूरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिशिर व सुधाकर को भी गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL