दरभंगा, देशज टाइम्स। साहित्य शोध संस्थान बनौली की ओर से शनिवार को डॉ. सतीश चंद्र भगत संपादित पुस्तक बाल काव्य संकलन ची ची चिड़िया उड़ का लोकार्पण राजकीय मध्य विद्यालय बनौली प्रांगण में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त तीन शिक्षकों व स्थापित बाल साहित्यकार को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व विधायक राम निवास ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश कुमार शर्मा कुमर राय व गुणन मिश्र को महा मना लाल बिहारी भगत शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध साहित्यकार राम पुनीत ठाकुर को बाल साहित्य सृजन हेतु महा मना शंभू अगेही शिखर सम्मान डॉ सुरेश वर्मा को डॉ. स्वर्ण किरण शिखर सम्मान तथा हरिनारायण गुप्त को राज नारायण चौधरी शिखर सम्मान से अलंकृत व विभूषित किया गया।
इस अवसर पर सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रसाद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उनका कैसे चतुर्दिक विकास होगा इस पर हमें सदैव ध्यान देना चाहिए। विचार व्यक्त करने वालों में सम्मानित अतिथि गोपाल मंडल कथाकार नरेंद्र किशोर सिन्हा उमेश कुमार शर्मा कुमर राय अखिलेश कुमार चौधरी प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें डॉ. राम पुनीत ठाकुर तरुण, सुरेश वर्मा, ब्रजनंदन वर्मा, रामबाबू सिंह, आलोक कुमार, दीनानाथ लाल, अमिताभ कुमार सिन्हा, विनोद कुमार हसौरा प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सतीश चंद्र भगत ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन अमिताभ कुमार सिन्हा ने किया।







You must be logged in to post a comment.