back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

बीजेपी गई अब राजद की बारी, बस नींव मजबूत करें युवा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विधायक डॉ. फराज फातमी ने राजद की नींव को वार्ड स्तर पर  मजबूत करने का आह्वान युवाओं से किया है। गुरुवार को उन्होंने केवटी में पंद्रह दिसंबर को प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी के साथ संगठन विस्तार में जुटने की अपील की। भराठी गांव के ब्रह्मस्थान परिसर पर आधुनिक पंचायत सरकार भवन के शिलान्यास समारोह में कार्यकर्ता को संबोधित कर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।  गुणवत्ता को कायम रखने के साथ ठेकेदार व अभियंता को निर्धारित समय पर भवन का कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।एक करोड़ 45 लाख की प्राक्कलित राशि से निर्माणाधीन भवन पंचायत के लोगों के लिए विकास का मार्ग दिखाएगा। त्रिस्तरिय पंचायती राज के सपनों को साकार करने की सभी सुविधा इस पंचायत भवन में उपलब्ध होगी। जनमानस से लेकर जनप्रतिनिधियों में मुखिया, सरपंच, वार्ड व पंच सदस्य एक साथ बैठक कर गांव की समस्या व विकास पर चर्चा करेंगी।

- Advertisement -

बीजेपी गई अब राजद की बारी, बस नींव मजबूत करें युवा

- Advertisement -

कांग्रेस की जीत पर विधायक ने कहा कार्यकर्ता व पार्टी समर्थक की सजगता का परिणाम है तीन राज्यों का चुनाव परिणाम। जनहित के मुद्दे पर विफल केंद्र व राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। काम करें। पूरा अवाम अब केंद्र व राज्य  लालू व तेजस्वी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेवारी है। भाजपा सरकार को आगामी लोक सभा चुनाव में सत्ता स हटाने का काम करेगी। लोकतंत्र को बचाना प्राथमिकता होगी। मुखिया प्रतिनिधि महबूब आलम मिस्टर की अध्यक्षता व प्रखंड राजद अध्यक्ष विनोद भगत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महावीर सिंह, बिट्टू सिंह, दीपक सिंह ने बंद नलकूप चालू कराने व स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण की मांग रखी। क्षत्रीय महा सभा के युवा नेता वरूण कुमार सिंह, तरूण कुमार सिंह,विकास सिंह, दीपक सिंह,मुन्नू सिंह,बिट्टू सिंह,अतुल सिंह,गूड्डू सिंह ने आगत अतिथियों को पाग चादर से सम्मानित कर मांग पत्र सौंपा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य डोमू सहनी, उप मुखिया समीर अंसारी व छोटू सिंह,शिवनाथ यादव, अखिलेश सिंह ,संजय यादव,नाहिद मुस्ताक सहित अन्य ने विचार रखे। उधर, कुंवरपट्टी पहुंचकर पूर्व मुखिया चंद्र किशोर सिंह की पुत्री के असमायिक निधन पर विधायक ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमिताभ बच्चन का अयोध्या में 35 करोड़ का नया दांव: रियल एस्टेट में जबरदस्त छलांग!

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने करोड़ों के...

जियो के नए Jio Prepaid Plans: अब डेटा के झंझट से मुक्ति, पाएं लंबी वैलिडिटी और असीमित कॉलिंग!

Jio Prepaid Plans: टेलीकॉम बाजार में डेटा की जंग के बीच, रिलायंस जियो ने...

Shahid Kapoor: ‘धुरंधर 2’ के साथ होगा शाहिद कपूर की इस बड़ी फिल्म का धमाकेदार टीजर प्रीमियर, फैंस हुए एक्साइटेड!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों का...

Janhvi Kapoor News: जान्हवी कपूर ने 29वें जन्मदिन पर बिखेरा जलवा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल!

Janhvi Kapoor News: बॉलीवुड की चुलबुली हसीना जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें