spot_img

बैजू ने कहा, मिथिला की समस्याओं का नहीं दिख रहा निदान सिर्फ टालमटोल

spot_img
- Advertisement -

चंदन पांडेय दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विद्यापित सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी ने बैजू ने शुक्रवार को कहा कि सांस्कृतिक संपंता के बावजूद सरकारी उपेक्षाओं से हम पिछड़ रहे हैं। मिथिला लगातार आर्थिक पिछड़ेपन का शिकार हो रहा है। महासचिव डॉ. बैजू ने कहा जिस क्षेत्र के गांव-गांव में कभी शिक्षा का केन्द्र हुआ करता था। आज वहां के छात्र पलायन को मजबूर हो रहे हैं। आर्थिक पिछड़ापन से हमारा विकास ठप है। हमलोगों के पूर्वजों ने जो बाढ़ की विभिषिका झेली थी आज भी हमलोग वहीं त्रासदी झेल रहे हैं। आने वाली पीढ़ी भी इससे अछूता नहीं रहेगा।  डॉ. बैजू अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के बैनर तले विद्यापति सेवा संस्थान में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मिथिला की खेती चौपट हो चुकी है और मजदूर पलायन को मजबूर हैं। यहां स्थापित चीनी मिल, पेपर मिल और जुट मिल कवाड़ का रूप ले चुका है। बाढ़ के स्थाई निदान का सिर्फ भरोसा ही मिलता रहा है। बाढ़ के अलावे सूखा का प्रहार भी यहां के लोगों को झेलनी पड़ती है। पर्यटन के क्षेत्र में भी मिथिला उपेक्षित है। इन्हीं सब कारणों से समस्याओं के स्थाई निदान के लिए मिथिला राज्य संघर्ष समिति संघर्ष कर रही है। राज्य गठन की दिशा में आतुर है। कहा कि ग्यारह दिसंबर को दिल्ली में धरना देंगे। मौके पर पं.अजयनाथ झा शास्त्री ने नौ दिसम्बर को दरभंगा में आयोजित हो रहे पांचवें मिथिलांक्षर साक्षरता सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के निदेशक हीरा कुमार ने कहा कि मैथिली को सीबीएसई पाठयक्रम में शामिल कराने के लिए सोलह दिसंबर को डॉ. सीपी ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, नेपाल में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन बाइस से होगा।बैजू ने कहा, मिथिला की समस्याओं का नहीं दिख रहा निदान सिर्फ टालमटोल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार डेयरी प्रोजेक्ट: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही यहां 85...

Bhagalpur News: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव, बनेगा सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग वॉल, और भी बहुत कुछ… पढ़िए

नाथनगर रेलवे स्टेशन: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित नाथनगर रेलवे स्टेशन पर अब...

Bihar Politics: नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तीखा तंज, बोले- जबरदस्ती भेजे जा रहे, क्या PM बन गए क्या!

बिहार पॉलिटिक्स: बिहार की सियासत में फिर गरमाहट आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Darbhanga News: दरभंगा में पाण्डुलिपि संरक्षण की बड़ी पहल, धरोहर बचाने में जुटा प्रशासन, जानिए किन संस्थाओं की ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप पर अपलोड...

पाण्डुलिपि संरक्षण दरभंगा: दरभंगा, मिथिला की वह भूमि जहां ज्ञान की सदियों पुरानी परंपरा...