back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

भारत-नेपाल रेल परियोजना के ठेकेदार भिड़े, नशे में जली धू-धू दो बाइक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारत-नेपाल रेल परियोजना के ठेकेदार भिड़े, नशे में जली धू-धू दो बाइक

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। भारत-नेपाल रेल परियोजना में बिजली के काम में कार्यरत दो ठेकेदारों के बीच रविवार की रात जयनगर-नेपाली रेलवे क्वार्टर में हुए वर्चस्व की लड़ाई में दो बाइक जल कर राख हो गई। रेल पुलिस ने घटना स्थल पर नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए शराब की खाली बोतल को बरामद किया। जयनगर रेलवे स्टेशन पर रेल थाना प्रभारी अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बेगूसराय जिले के मठिहानी वार्ड दस निवासी स्व. महेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह व बोलेरो का चालक गंगा राम के पुत्र मनोज राम हैं जबकि इस मामले में बेगूसराय के ही लादेन कुमार झा, विपिन कुमार महतो व जयनगर यूनियन टोला निवासी मो. फिरोज समेत अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये तीनों पुलिस के गिरफ्त से फरार हैं। प्राप्त सूत्रों के अनुसार नेपाल रेल परियोजना में बिजली के काम करने वाले संवेदक अंकेश कुमार व चंदन कुमार का विवाद चितरंजन कुमार के साथ काफी दिनों से चल रहा है। बीते रात जयनगर रेलवे स्टेशन के नेपाली रेलवे क्वाटर में गिरफ्तार व्यक्ति व नाजमद आरोपी समेत अन्य लोगो के द्वारा बीआर09एस 9616 से नेपाल से शराब लाकर उक्त रेलवे क्वाटर में शराब का सेवन किया जा रहा था। पुराने रंजीश को पूरा करने के लिए दोनों संवेदक के लोगों के द्वारा शराब का सेवन कर धु्रमपान करने के क्रम में माचिस का तीली वहां रखे मोटर साइकिल पर फेंक दिया जिससे दो मोटर साइकिल जलकर राख हो गया जबकि पुलिस ने बोलेरो व एक मोटर साईकिल को भी जब्त किया। स्थानीय कई लोगों ने बताया कि इस घटना में एक संवेदक की ओर से रूम में आग लगाकर दूसरे संवेदक के लोगों को मारने की साजिश रची गई थी। जो नाकाम रहा। पूर्व में दोनों संवेदक के बीच जनकपुर में भी विवाद उत्पन्न हुआ था।

- Advertisement -

भारत-नेपाल रेल परियोजना के ठेकेदार भिड़े, नशे में जली धू-धू दो बाइक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें